जशपुर में कलयुगी बेटे ने मोबाइल रिचार्ज के लिए पिता को टांगी से काट डाला, पैसे मांगने पर नहीं मिला तो कर दी हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
In Jashpur Kalyugi son hacked his father to death for mobile recharge when he did not get money after asking for it he killed him accused son arrested
जशपुर : जशपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने मोबाइल रिजार्ज के लिए पैसे नहीं देने पर अपने पिता की टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत के रघुनाथपुर पंचायत के छुरीपहरी गांव में मृतक सैनाथ तिर्की उम्र 52 साल अपने पहली मृत पत्नी से हुए बेटे रंजित तिर्की उम्र 30 साल और दूसरी पत्नी सुमाती तिर्की के साथ रहता था. कुछ दिनो पहले आरोपी रंजित मजदूरी कर कुछ पैसा कमाई किया था और मजदूरी से कमाई के पैसे को अपने पिता सैनाथ को रखने को दिया था.
घटना वाले दिन बेटे ने मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अपने पिता से जमा कराए रुपए की मांग की. तो पिता ने अभी पैसा नहीं होने का हवाला देते हुए कहा कि व्यवस्था होते ही पैसा दे दूंगा. बस इतनी सी बात से पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ तो सौतेली मां सुमाती तिर्की भी मौके पर आई और दोनों को रोकना चाहा.
लेकिन रंजीत ने अपनी मां की बात भी नहीं मानी. इसके बाद पास रखे टांगी के पिछले हिस्से से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया. जब सौतेली मां अपने पति को बचाने आई तो रंजीत ने उसे भी बेरहमी से मारा और जमीन पर पटक दिया. इसके बाद ताबड़तोड़ कई वार सैनाथ तिर्की पर कर दिया.जिससे उसकी मौत हो गई.
वारदात के बाद पहुचीं पुलिस ने मर्ग पंचनामा कायम कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी युवक रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले की जांच कर रही है.
इस घटना के बाद छुरीपहरी गांव में डर का माहौल है. हर कोई यही कह रहा है कि कैसे कोई अपने ही पिता को इतनी बेरहम मौत दे सकता है. वो भी मोबाइल रिचार्ज की रकम के लिए.पुलिस इस मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी है. वहीं आरोपी और घटना के दौरान मौजूद मृतिका की पत्नी ने हत्या की वजह मोबाइल रिचार्ज के पैसे को ही बताया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



