रायपुर में मिली सिर कटी नग्न लाश, ब्लू वाटर में शव देखकर लोगों के उड़े होश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

A naked, headless body was found in Raipur. The body was found in the Blue Water, shocking people. Police are investigating the case, suspecting it was a murder.

रायपुर में मिली सिर कटी नग्न लाश, ब्लू वाटर में शव देखकर लोगों के उड़े होश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : माना थाना क्षेत्र में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी सोमवार दोपहर सामने आई. स्थानीय लोगों ने शव को ब्लू वाटर खदान में देखा तो होश उड़ गए. खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकाला. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला. शव की हालत बेहद भयावह है. मृतक का सिर शरीर से अलग था. जो मौके पर नहीं मिला है. वहीं उसके हाथ के पंजे भी गायब है. स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव की हालत और सिर के गायब होने को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव को खदान में फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया.
माना पुलिस के मुताबिक ब्लू वाटर खदान में एक सिर कटी लाश मिलने की खबर मिली थी. घटनास्थल पर जाकर देखा गया तो शव का सिर गायब था. शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. शव काफी पुराना मालूम हो रहा है. शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. शुरुआती जांच में हत्या का मामला माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t