अपनी ही सरकार पर बरसीं MLA, दशहरा पर बीजेपी विधायक रेणुका सिंह बोलीं "सरकार और समाज दोनों में है रावण," कांग्रेस ने कहा- नाम बताइए

MLA lashed out at her own government, BJP MLA Renuka Singh said on Dussehra, "Ravana is present in both the government and society," Congress said - tell the name.

अपनी ही सरकार पर बरसीं MLA, दशहरा पर बीजेपी विधायक रेणुका सिंह बोलीं "सरकार और समाज दोनों में है रावण," कांग्रेस ने कहा- नाम बताइए

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला में गुरुवार को पूरे प्रदेश भर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इसी मौके पर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया. जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. मंच से रेणुका सिंह ने कहा, ‘सरकार में भी रावण है, समाज में भी रावण रहते हैं. लेकिन रावण के अंत का संकल्प लेना पड़ता है.’ उनके इस बयान ने विपक्षी दलों को सक्रिय कर दिया.
गुलाब कमरो ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक रेणुका सिंह स्पष्ट करें कि सरकार में रावण कौन हैं. कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जनता जानना चाहती है कि आपकी सरकार में कौन है जो जनता के हक को निगल रहा है. अगर समाज में आपको रावण दिखता है. तो बताइए कि वह रावण किसके संरक्षण में पनप रहा है. वरना ये बयान जनता को छलावा ही लगेगा.
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में जोरदार बहस छिड़ गई है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है.
रेणुका सिंह के इस बयान पर अब सियासी हंगामा मच गया है. रेणुका सिंह ने कहा कि सरकार में रावण है तो यह बड़ा सवाल है कि सरकार में रावण कौन है. दूसरी ओर समाज को लेकर इस तरह की टिप्पणी को भी लोग गलत ठहरा रहे हैं. लोगों का कहना है कि समाज तो खुद राजनीति की नींव है. ऐसे में समाज में रावण बताना बेहद आपत्तिजनक है.
मनेंद्रगढ़ की जनता इस पर पूछ रही है कि आखिर सरकार और समाज में कौन रावण हैं. आखिर विधायक का इशारा किस तरफ है. क्या उनका निशाना सत्ता पक्ष की तरफ है, या विपक्ष के भीतर छिपे किसी नेता की तरफ? सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर समाज में रावण मौजूद है तो आखिर किसके संरक्षण में वह पल–बढ़ रहा है.
रेणुका सिंह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुकी हैं। इनमें मैं अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट से ठोकना अच्छी तरह जानती हूं, सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेज दो, सीईओ और तहसीलदार को बेल्ट से पीटने और सूली पर टांगने और पुलिस का एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूँ जैसे बयान शामिल हैं.
पहला केस- बेल्ट खोलकर अच्छे से ठोकना जानती हूं.

पहला मामला सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले का है. उस वक्त रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री थीं. भाजपा समर्थक ने बलरामपुर के क्वारेंटाइन सेंटर में लगे अफसरों पर मारपीट का आरोप लगाया था. इस पर रेणुका सिंह ने अधिकारियों से कहा था कि मैं अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट खोलकर अच्छे से ठोकना जानती हूं.
रेणुका ने कहा था कि सांसद भर रहती तो पूरे टाइम अपने क्षेत्र में रहती, लेकिन मंत्री भी हूं इसलिए दिल्ली में भी रहना पड़ता है. देश की बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में यह मत समझिए कि जनता या हमारे कार्यकर्ता यहां निरीह हो गए हैं. सरकार जिंदगी बचाने के लिए कितना पैसा खर्च कर रही है. आप लोग पढ़े लिखे अफसर कर्मचारी हैं. कभी सुने थे कि ट्रेन बंद हुई है.

दूसरा केस- सोनिया गांधी को धक्के मार कर इटली भेजना चाहिए
दूसरा मामला भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र का है. चुनाव के वक्त कांग्रेसियों ने बाहरी प्रत्याशी बताया था. इस पर पलटवार के दौरान विवादित बयान दिया था. रेणुका सिंह ने कहा था कि पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें. उसके बाद मुझसे सवाल करें.

तीसरा केस- बेल्ट से पीटना और सूली पर​ टांगना जानती हूं
वहीं तीसरा केस सरगुजा का है. इस दौरान रेणुका सिंह ने अफसरों को बेल्ट से मारने और सूली पर चढ़ाने की धमकी दी थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. वीडियो में रेणुका सिंह बलरामपुर CEO और तहसीलदार को कह रहीं थी कि सूली पर लटका दूंगी। बेल्ट से पीटना भी आता है.

चौथा केस- एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं
चौथा मामला भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र का है. विधानसभा चुनाव के वक्त रेणुका सिंह ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘मैं वो नेता हूं कि जो मेरे कार्यकर्ता की एक उंगली काटेगा तो मैं उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हूं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t