प्रधान आरक्षक की जमीन पर माफियों का कब्जा, 70 दिन बाद FIR दर्ज, IG के दखल के बाद 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mafias occupy the land of the head constable, FIR lodged after 70 days, 5 accused arrested after IG's intervention
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को अपनी ही पैतृक जमीन पर धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा. हैरानी की बात यह रही कि अपने ही विभाग में FIR दर्ज कराने के लिए पीड़ित को 70 दिन का इंतजार करना पड़ा. आखिरकार पुलिस महानिरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ. अब पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिम्स चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे की पैतृक जमीन खमतराई स्थित पटवारी हल्का नंबर 25, खसरा नंबर 672 में स्थित है. कुल जमीन 56 डिसमिल में फैली हुई है. यह जमीन उनके दिवंगत पिता भैयालाल दुबे के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज है.
प्रकाश दुबे का आरोप है कि 4 फरवरी 2025 को कुछ लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को किसी और के नाम पर रजिस्ट्री कर दिया है. उन्हें धोखाधड़ी का पता चला तो सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन 70 दिनों तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.
थाना स्तर पर इंसाफ नहीं मिला तो प्रधान आरक्षक दुबे ने IG को ज्ञापन सौंपा. और अपनी दर्द को साझा किया. IG के दखल देने के बाद सरकंडा थाना हरकत में आया. FIR दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया
मामले में खुलासा हुआ कि जिसको फर्जी भैय्या लाल सुर्यवंशी पिता शिवचरण लाल सुर्यवंशी बताकर खड़ा किया गया था. वह बलराम पुर का मंगल निकला. बलरामपुर के मंगल का जनवरी 2025 मे फर्जी आधार कार्ड बनवाया. सवाल यह उठता है कि उसके नाम पर फर्जी बी वन कैसे बना? फर्जी रजिस्ट्री कैसे हुई? फिर फौरन नामांतरण भी हों गया. त्रृण पुस्तिका भी बन गई और नाम भी चढ़ गया और साजिश के तहत आरोपी लोग दुसरी बार बिल्डर एस आर साहु से 5 लाख में एग्रीमेंट भी कर लिया. आखिर यह सब कैसे हो गया? इसमें कौन कौन शामिल है? इसका खुलासा तो होना ही चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए. कुछ दिन और पता नही चलता तों 2 रजिस्ट्री हो जाती. इसमें बिल्डर से लेकर राजस्व विभाग के अमले की भूमिका संदिग्ध है. ऐसे गोरखधंधे में शामिल लोगों का नाम सामने जरूर आना चाहिए.
प्रार्थी प्रकाश दुबे को 30 मार्च.2025 को जानकारी मिली कि उक्त जमीन बेच दिया गया है. जिससे वह भूइंया ऐप के जरिए जानकारी निकालने पर उक्त जमीन को क्रेता अनुज मिश्रा के पास भैयालाल सूर्यवंषी द्वारा गवाह राहुल पटवा और अभिषेक दुबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कर दिया. और इसके स्व पिता भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी नामक व्यक्ति को खड़ा कर रजिस्ट्री कराया गया.
प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामले के आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, राहुल पटवा और अभिषेक दुबे को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म कबूल करते हुए एक राय होकर भू स्वामी भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंशीको राजस्व रिकार्ड में दुरुस्त कराने के बाद भू स्वामी के रुप में किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा करने की जिम्मेदारी राहुल पटवा को दी गई. जिसके द्वारा अपने रिश्ते का साला आरोपी गोविंदराम निवासी माहुली जिला को 70,75 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति जुगाड़ कर बिलासपुर लेकर आए. ताकि रजिस्ट्री कार्यालय में भू स्वामी भैया लाल बनकर रजिस्ट्री करा सके.
बातचीत के बाद गोविंदराम पटवा के द्वारा अपने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति आरोपी मंगलदास को लेकर 4.2.2025 को रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर रजिस्ट्री कार्यालय में भैयालाल बनकर मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को खड़ा कर अनुज मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्री कराना कबूल किया. जिससे आरोपी मंगलदास पण्डो और राम गोविंद पटवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, प्रियांषु मिश्रा और राहुल पटवा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया!
आरोपी
1. मंगलदास पिता डहकुदास जाति पण्डो उम्र 75 साल निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर छ.ग.
2. राम गोविन्द पटवा पिता वासुदेव पटवा उम्र 39 साल निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलमरामपुर छ.ग.
3. अनुज कुमार मिश्रा पिता स्व अषोक मिश्रा उम्र 35 साल निवासी एमआईजी 278/16, डॉ. दीक्षित गली, शक्ति चौक राजकिषोर नगर सरकण्डा
4. प्रियांशु मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्र. 06, आवासपारा चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी हा.मु. अभिषेक विहार फेस 2, 147/बी, थाना सिविल लाईन बिलासपुर.
5. राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा उम्र 31 साल निवासी उस्लापुर अटल आवास क्वा.नं. बी/15, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



