मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
BJP National President JP Nadda inaugurated the three-day training camp of BJP organized in Mainpat
सरगुजा/मैनपाट : छत्तीसगढ़ के सरगुजा मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुभारंभ किया. इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी मंत्री, विधायक व सांसद मौजूद रहे.
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वृक्षारोपण कर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. 3 दिनों तक चलने वाला यह प्रशिक्षण शिविर मैनपाट तिब्बती कैम्प नंबर-1 के कम्युनिस्ट हाल में आयोजित है. भाजपा के मंत्री, विधायकों और सांसदों को शिविर में सुव्यवस्थित तरीके से सरकार चलाने और कार्यकर्ता के साथ अच्छा तालमेल बनाने प्रशिक्षित किया जाएगा.
प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार की सुबह ट्रेन मार्ग से अंबिकापुर पहुंचे. जहां रेल्वे स्टेशन में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इसके पश्चात मुख्यमंत्री मैनपाट पहुंचे और शिविर स्थल का जायजा लेने के बाद वापस दरिमा एयरपोर्ट आए और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया. इसके पश्चात सभी मैनपाट शिविर में पहुंचे और फिर तीन दिवसीय शिविर का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभारंभ किया. इस शिविर में भाजपा के सभी विधायक,मंत्रियों और सांसदों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. शिविर मे सभी के मोबाईल फोन को बैन कर दिया गया. सभी का मोबाईल बाहर रखवाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



