रिंग रोड पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत, मौके से वाहन समेत ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Major accident on Ring Road: Bike collides with parked truck, tragic death of two youths, driver and vehicle flee from the spot, police engaged in investigation
अंबिकापुर : अंबिकापुर के नमनाकला रिंग रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां रोड के किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई. जिससे दोनों की मौत हो गई. दोनों मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था. यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंबिकापुर का है
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे मृतक बाइक सवार बृजेश लकड़ा उम्र 25 साल निवासी महुआपारा और मेलप्रताप तिर्की उम्र 26 साल निवासी शांतिपारा फुंदुरडीहारी, गांधी चौक की तरफ तेज रफ़्तार से जा रहे थे. तभी नमनाकला स्थित गुडलक मोटर्स के पास खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी.
खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों क्रिसमस मनाने घर से निकले थे और हादसे के समय नशे की हालत में थे. चिकित्सकों के मुताबिक दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई थीं. चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिंग रोड में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित होने के बावजूद रोजाना बड़ी तादाद में ट्रक खड़ी कर दी जाती हैं. भारी वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने की वजह से हादसे हो रहे हैं. नमनाकला में कई ट्रैक्टरों की एजेंसी भी संचालित है. जहां ट्रैक्टर भी सडक़ पर खड़ी कर दी जाती है. हादसों के बावजूद रिंगरोड की व्यवस्था पुलिस नहीं सुधार पा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



