उमा राइस मिल-मोजो मशरुम और मारुति फ्रेश के खिलाफ गंभीर आरोप, छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh Gram Vikas Ekta Samiti submits memorandum to Governor on serious allegations against Uma Rice Mill-Mojo Mushroom and Maruti Fresh
रायपुर/पिकरीडीह : छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति द्वारा 26 दिसंबर 2025 को ग्राम पीकरीडीह में संचालित उमा राइस मिल, मोजो मशरुम और मारुति फ्रेश संस्थान के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं और पर्यावरणीय अपराधों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति ने आरोप लगाया कि उक्त संस्थान अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं. जहां श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. बाल मजदूरी, महिला मजदूरों के शोषण और उन्हें बंधक बनाकर काम कराने जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं की शिकायत ज्ञापन में दर्ज कराई गई है.
इसके साथ ही मोजो मशरूम संस्थान द्वारा खदान क्षेत्र में मशरुम उत्पादन से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को डंप किए जाने से पूरे गांव के जल स्रोत दूषित हो गए हैं. संस्थानों से निकलने वाला दूषित जल प्राकृतिक नालों में छोड़ा जा रहा है. जिससे ग्रामीणों के पेयजल, खेती और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जगह-जगह औद्योगिक कचरा फेंके जाने से पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है.
समिति ने मांग किया कि संबंधित संस्थानों पर तत्काल तालाबंदी की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई. तो समिति उग्र जनआंदोलन शुरु करने के साथ-साथ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होगी.
इस मौके पर हुलास साहू, धर्मेंद्र बैरागी, रामचंद्र, गुलशन साहू और निर्मल बंजारे प्रमुख रूप से मौजूद रहे. यह जानकारी समिति सचिव धर्मेंद्र बैरागी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई. छत्तीसगढ़ ग्राम विकास एकता समिति, संपर्क: 99269 51382, 82250 85605
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



