साय कैबिनेट की बैठक में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि देने सहित लिए गए कई अहम फैसले, राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने CM से की मुलाकात

Many important decisions were taken in the cabinet meeting including giving pending incentives to rice mills, national judo player Hembati met the CM

साय कैबिनेट की बैठक में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि देने सहित लिए गए कई अहम फैसले, राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने CM से की मुलाकात

साय कैबिनेट की बैठक में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि देने सहित लिए गए कई अहम फैसले

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की इसमें कई बड़े फैसले लिए गए.
 मंत्रिपरिषद द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का फैसला लिया गया.
 मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया.
 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया.
 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का फैसला लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने CM से की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है.
हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है. मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI