डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश, सरकार ने हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए निर्देश

Order to appoint D.Ed candidates to the post of assistant teacher, government issued instructions following the orders of High Court-Supreme Court

डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश, सरकार ने हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं.
इस फैसले के तहत करीब 2900 डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा. आदेश के मुताबिक प्रक्रिया को जल्द शुरु किया जाएगा. जिससे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी.
इस आदेश के बाद बीएड (B.Ed) अभ्यर्थियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. नियुक्तियों में प्राथमिकता डीएड अभ्यर्थियों को दी गई है. जिससे बीएड धारकों के लिए अवसर सीमित हो सकते हैं. राज्य सरकार का यह कदम शिक्षा क्षेत्र में संतुलन स्थापित करने और कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हजारों बीएड सहायक शिक्षकों के भविष्य पर संकट गहरा गया था. उच्च न्यायालय ने 10 दिसंबर को दिए एक फैसले में डीएड धारकों को सहायक शिक्षक पद के लिए उपयुक्त मानते हुए बीएड धारकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया. इस आदेश से प्रभावित 2897 शिक्षक, विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों से आए हुए, रायपुर के माना तूंता धरना स्थल पर अपनी नौकरी बचाने के लिए प्रदर्शन किया.
पिछले दिनों शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सामूहिक मुंडन कराया था. इसके बाद, कुछ शिक्षकों ने पानी में खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ लिया. बीते चार दिनों से कई शिक्षक ठंड के बावजूद पानी में डटे हुए थे. जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थानीय प्रशासन को जैसे ही शिक्षकों की खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिली. अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन खत्म करने की अपील की. लेकिन प्रदर्शनकारी किसी बड़े जनप्रतिनिधि से मिलने की अपनी मांग पर अड़े रहे.