रात में अन्धेरे में सूने मकान के खिड़की तोड़कर नगदी व जेवर चोरी करने वाले शातिर चोर पुष्पेन्द्र देवांगन सहित नाबालिग गिरफ्तार
Minor along with cunning thief Pushpendra Devangan arrested for breaking window of empty house in dark night and stealing cash and jewellery
रायपुर : रात में अन्धेरे का फायदा उठाकर सूने मकान के खिड़की तोड़कर नगदी रकम व जेवर चोरी करने वाले शातिर चोर पुष्पेन्द्र देवांगन सहित एक नाबालिग बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 मई 2025 को प्रार्थी मोहम्मद इब्राहिम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने परिवार के साथ 24 अप्रेल 2025 को अपने रिश्तेदार के शादी में गया था. 29 अप्रेल 2025 को मौलाना कमाल ने फोन कर बताया कि घर के खिड़की का कांच टूटा हुआ है. तब अपने घर वापस आकर चेक किया तो कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नगद रकम जुमला कीमत करीब 90,000/- रुपये को चोरी कर ले गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर भी लगाये गये.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पुष्पेन्द्र देवांगन को पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया. जिस पर आरोपी और नाबालिग बालक के कब्जे से चोरी हुए नगद रकम, सोने चांदी के जेवर कुल जुमला करीब 80 हजार रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की गई
गिरफ्तार आरोपी
01. पुष्पेन्द्र देवांगन पिता मुकेश देवांगन उम्र 22 साल पता कपड़ा मार्केट पंडरीतराई, गगन किराना स्टोर्स के सामने, थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
02. नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



