नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी धीरेन्द्र गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

Minor girl raped on pretext of marriage, threatened to make pornographic video viral, accused Dhirendra arrested, motorcycle seized

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी धीरेन्द्र गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धीरेन्द्र रात्रे उम्र 19 साल निवासी भलपहरी थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा नाबालिग को बहला-फुसलाकर लेकर गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बालिका ने साहस जुटाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद 9 दिसंबर को जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
आरोपी नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था. जिससे पीड़िता मानसिक रुप से दबाव में थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पीड़िता को भगाने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त किया है. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोप‍ित के खिलाफ धारा 137(2), 64(2)M, 65(1), 87 BNS, तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 एवं आईटी एक्ट की धारा 67(क), 67(ख) के तहत कार्रवाई की गई. इस कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, म.प्र.आर स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t