दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से लिया लाखों का लोन, धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी
Two people arrested for fraudulently obtaining a loan of lakhs from a bank by forging land documents, and a search is on for two absconding accused.
रायपुर : दूसरे की जमीन को खुद की बताकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए. आरोपियों ने आबादी जमीन को अपना बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में पेश कर लोन लिया था. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से मिली शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी है फरार जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में धारा 420, 120बी भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के आवेदन का अवलोकन कर जांच किया गया. जांच दौरान ऋणि/क्रेता निखील रघुबंशी माधव जाना और स्वप्न गुच्छेत विक्रेता मनोज सोनी आपस में मिलकर षडयंत्र पुर्वक दुसरे की जमीन को दिखाकर खरीदी-बिक्री का दस्तावेज पेश कर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ धोखाधड़ी कर लोन लिया गया.
ऋणि क्रेता निखील रघुवंशी माधव जाना और स्वप्न गुच्छेत विक्रेता मनोज सोनी द्वारा पेश किये दस्तावेज का छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के जांच कमिटी द्वारा ऋणि क्रेता निखील रघुबंशी माधव और स्वप्न गुच्छेत द्वारा ऋण अदा नहीं करने पर जांच किया गया. जिसमें ऋणि/क्रेता निखील रघुबंशी, माधव एवं स्वप्न गुच्छेत द्वारा पेश किया गया भूमि / जमीन का दस्तावेज फर्जी होना पाया गया. ऋणि/क्रेता निखील रघुवंशी द्वारा 13.50 लाख रुपए माधव जाना द्वारा 13.50 लाख रुपए और स्वप्न गुच्छेत द्वारा 8 लाख रुपए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से लोन लेकर और विक्रेता मनोज सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पुर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से धोखाधडी की गई.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 410/24 धारा 420, 120बी भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये मामले में आरोपी मनोज सोनी और स्वपन कुमार का पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी आरोपी मनोज सोनी और स्वप्न गुच्छेत ने बताया कि टिकरापारा क्षेत्र में पटवारी हल्का नं. 114 खसरा न. 102 रकबा 2650 वर्गफुट आबादी जमीन है. जिसे उनके द्वारा विष्णु शेण्डे नामक व्यक्ति से सन् 2005 को आस पास खरीदा था और उक्त भूमि में नामांतरण अपने नाम से कराया था कि उक्त भूमि को टुकडो टुकडो में निखिल रघुवंशी को 650 वर्गफुट भूमि, स्वप्न गुच्छेत को 450 वर्गफुट और माधव जाना को 450 वर्गफुट सन 2015-2016 को आबादी भूमि को जमीन खरीदी बिक्री कर छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक से फर्जी तरीके से लोन लेना बताया.
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया. मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी फरार है. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है.
गिरफ्तार आरोपी
01. मनोज सोनी उम्र 55 साल पता मोती नगर शारदा पंप के पास गोदवारी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर
02. स्वप्न कुमार गुच्छेत उम्र 48 साल पता परसुराम नगर गुप्ता किराना दुकान के पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



