राजिम में तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, इधर नगरी बस स्टैंड के पास दो बाइकों में टक्कर, चार घायल
Two youths died in a head-on collision between two high-speed bikes in Rajim. Meanwhile, two bikes collided near the Nagari bus stand, injuring four.
राजिम में तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत
राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक 12 साल का बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना राजिम-फिंगेश्वर मार्ग के ग्राम कोमा के पास हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलें अत्यधिक तेज गति से चल रही थीं. कोमा मोड़ पर अचानक दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के समय दोनों बाइक सवार दूर तक सड़क पर गिर पड़े और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. आसपास के राहगीरों और ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलने के बाद राजिम थाना की पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने जांच की और दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान किसन सेन उम्र 25 साल और शुभम साहू उम्र 18 साल के रुप में हुई. जो बोरसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल 12 साल के बच्चे की पहचान दाऊ लाल के रुप में हुई है. उसकी हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया.
एक ही गांव के दो जवान युवकों की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया. परिजन रो-रो कर बुरे हाल में हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेजा। जो आज सुबह के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. राजिम थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सड़क पर फैलने वाली दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक यह हादसा दोनों मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार और नियंत्रण खो देने के कारण हुआ. पुलिस ने आसपास के लोगों और चश्मदीदों से बयान लिए हैं. ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
इस हादसे ने ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन को सड़क सुरक्षा पर सतर्क किया है. राजिम पुलिस ने लोगों से सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है. यह हादसा न सिर्फ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है. बल्कि पूरे गांव में शोक और दुख का माहौल पैदा कर दिया है. मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से भी सांत्वना और सहायता प्रदान की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नगरी बस स्टैंड के पास दो बाइकों में टक्कर, चार घायल
नगरी : बस स्टैंड के पास गुरुवार की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ऑटो के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत उमरगाँव के निवासी लीलाशंकर यादव, टीकम यादव और प्रभा बाई यादव किसी काम से तहसील कार्यालय नगरी आए हुए थे. काम पूरा होने के बाद तीनों हीरो बाइक नम्बर C 05 AK 7317 से व्यवहार न्यायालय नगरी (देवपुर) की तरफ जा रहे थे.
इसी दौरान सामने से आ रही बाइक नम्बर CG05 AK 7845 जिसमें भोजराज नेताम, निवासी ग्राम भिषमपुरी, ग्राम पंचायत पोड़ागाँव और व्यासनारायण मरकाम, निवासी ग्राम पंचायत सांकरा सवार थे. जो अपने परिजन के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र नगरी आ रहे थे. दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में लीलाशंकर यादव और भोजराज नेताम गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
भिलाई नगर : नंदिनी थाना अंतर्गत अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरे को चोट आई है. इस मामले में अज्ञात पिकअप के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.
नंदिनी पुलिस ने बताया कि ललन कुमार निवासी ग्राम सुनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ललन, तुकाराम साहू, हिमेन्द्र साहू ग्राम खपरी गए थे. ग्राम खपरी में हेमेन्द्र साहू को घर में छोड़ने के बाद ललन और तुकाराम साहू बाइक पर निकले। मोटर साइकिल को तुकाराम साहू चला रहा था. मोटर साइकिल के पीछे ललन बैठा था. उनकी मोटर साइकिल पहरा नाला के पास पहुंची। उसी समय सामने से आ रही पिकअप वाहन के चालक ने वाहन को तेजी से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मार दी. तुकाराम साहू को शरीर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई.



