ईंट भट्ठा में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान पानी टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, हादसे में घायल मासूम बच्ची गंभीर
Tragic accident at brick kiln, two women died when water tank wall collapsed while they were bathing, innocent girl injured in accident is critical
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार अचानक भरभराकर दो महिलाओं पर गिर गई. हादसे के बाद महिलाओं को संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम किनारे ईंट भट्ठे में बलौदाबाजार की रहने वाली दो महिलाएं काम करने परिवार के साथ आई थी. हादसे के दौरान महिलाएं और बच्चे ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी के पास ही नहाने के लिए बैठे हुए थे. इसी बीच पानी टंकी की दीवार महिलाओं के ऊपर गिर गई.
हादसे में दोनों की मौत हो गई. जबकि एक बच्ची घायल है. मासूम को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं मासूम को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. महिलाओं की पहचान चन्द्रकला पति नन्द कुमार उम्र 45 साल और आशा बारले पति सूरज बारले उम्र 29 साल के रुप में हुई है. दल्लीराजहरा पुलिस मामले क जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



