कबीरधाम में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम!, लापता नवविवाहिता का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद, ​हिरासत में ससुराल पक्ष, जांच में जुटी पुलिस

A love marriage in Kabirdham has a horrific outcome! The body of a missing newlywed woman was recovered from her home's septic tank. In-laws are in custody and the police are investigating.

कबीरधाम में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम!, लापता नवविवाहिता का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद, ​हिरासत में ससुराल पक्ष, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र से बांधाटोला गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ रिश्तों का खून उस वक्त शर्मसार हो गया जब एक नवविवाहिता, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके ही पति ने दर्ज कराई थी. उसका शव उसी के ससुराल के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ. लव मैरिज के कुछ ही महीनों बाद हुए इस खौफनाक खुलासे ने पूरे बांधाटोला गांव में सनसनी फैला दी है.
​सेप्टिक टैंक से आ रही थी असहनीय बदबू
​घटना का खुलासा तब हुआ जब ससुराल के आसपास के लोगों को तेज और अजीब बदबू महसूस हुई. बदबू इतनी तीव्र थी कि ग्रामीणों का शक गहरा गया. जब इसकी जांच की गई. तो बदबू का स्रोत घर का सेप्टिक टैंक निकला. टैंक का ढक्कन हटाते ही वहां मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए. अंदर नवविवाहिता कमानी निषाद का शव पड़ा था. ग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर हत्या का शक जाहिर किया है.
​"साजिश" या इत्तेफाक? 2 महीने पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी
​इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतका के पति, भेजराज पटेल ने करीब दो महीने पहले लोहारा थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस और परिजन उसे तलाश रहे थे. जबकि वह अपने ही घर की चारदीवारी के भीतर एक गहरे अंधेरे (सेप्टिक टैंक) में दफन थी.
मिली ​जानकारी के मुताबिक कमानी निषाद ने कुछ महीने पहले ही भेजराज पटेल के साथ लव मैरिज किया था. शादी के कुछ समय बाद ही उसका अचानक गायब हो जाना और अब इस हालत में मिलना. कई गंभीर सवाल खड़े करता है.
​ग्रामीणों का आरोप- ससुर ने की हत्या
​शव मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पंचनामा कर शव को बाहर निकलवाया। गांव में दबी जुबान में चर्चा है कि यह मामला ऑनर किलिंग या घरेलू कलह का हो सकता है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर मृतका के ससुर, जहर पटेल पर हत्या का शक जताया है.
​पूरा ससुराल पक्ष हिरासत में, जांच जारी
​इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहारा पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है, "फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौत की असल वजह और समय का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. हम हर पहलू, प्रेम प्रसंग से लेकर पारिवारिक विवाद तक की बारीकी से जांच कर रहे हैं."
प्रेम विवाह की यह दास्तां जिस तरह से सेप्टिक टैंक में खत्म हुई है. उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. अब देखना यह होगा कि पुलिस की पूछताछ में और क्या राज खुलते हैं.
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश और शोक का माहौल है. उन्होंने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गांव में महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं पर लोग चिंता जता रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t