नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर शारीरिक शोषण, बालिका बरामद, पुलिस ने आरोपी अमर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Minor girl was kidnapped after being lured and sexually exploited, girl recovered, police arrested accused Amar and sent him behind bars
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला के थाना सीपत पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम गातौरा, थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना में आकर प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा अपहृत बालिका की जल्द पतासाजी कर बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठीत कर मामले के अपहृता और आरोपी का पतासाजी किया गया.
इस मामले के अपहृता बालिका को आरोपी से बरामद किया गया. मामले के आरोपी
अमर सूर्यवंशी पिता बिसुन सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम गातौरा थाना मस्तुरी अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाए जाने से मामले में धारा 87, 64 एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. उक्त कार्यवाही में तत्कालिक थाना प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक 730 आकाश मिश्रा, म आर 638 ज्योति जगत का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



