चाकू मारकर हत्या, आंगन में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पारिवारिक विवाद की आशंका, बेटे पर शक गहराया, पूछताछ जारी
Murder by stabbing, body found in courtyard, sensation spread in the area, possibility of family dispute, suspicion on son deepened, interrogation continues
कोरबा : कोरबा जिला में बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पेशे से राज मिस्त्री तिरिथ राम यादव उम्र 52 साल की हत्या देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई. खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. मौके से कत्ल में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया है.
इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. मृतक के बेटे पर शक है, क्योंकि अक्सर शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद होता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



