मिडिल प्राइमरी स्कूल के छात्र/छात्राओं के पुस्तक के मांग को लेकर विरोध में उतरी एन एस यू आई, रैली निकाल कर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

NSUI protested against the demand of books for middle primary school students, took out a rally and burnt the effigy of the Chief Minister

मिडिल प्राइमरी स्कूल के छात्र/छात्राओं के पुस्तक के मांग को लेकर विरोध में उतरी एन एस यू आई, रैली निकाल कर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

रायपुर : रायपुर जिला एनएसयूआई द्वारा मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क पुस्तको की मांग को लेकर राजीव गांधी चौक से लेकर J.N. पांडेय स्कूल एनएसयूआई द्वारा रैली निकाल कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया.
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को शुरु हुए करीब 15 दिन हो चुके है लेकिन अब तक मिडिल और प्राइमरी स्कूल के छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क पुस्तको का वितरण अभी तक नहीं किया गया है. अगर छात्र छात्राओं को उचित समय पर सरकार पुस्तको की उपलब्धता नहीं करा पाती तो उस सरकार से जनता अन्य क्या उम्मीद रखेगी? छात्र देश का आधार है और शिक्षा उसकी नींव है. लेकिन भाजपा की सरकार द्वारा छात्र छात्राओं उन्नत भविष्य को नजरअंदाज करते हुए प्रदेश की जनता को शराब परोसने का काम कर रही है. जो एनएसयूआई कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.
प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर मिडिल और प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विष्णु देव सायं की सोई सरकार द्वारा पुस्तको का वितरण नहीं किया गया तो एनएसयूआई द्वारा मुख्यमंत्री निवास घेराव कर उनको निद्रा से उठाने का काम करेगी.
प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र को 15 दिन हो चुके हैं. लेकिन पाठ्य पुस्तक निगम नए शराब की दुकानों का स्टॉक मेनटेन करने का काम कर रही है. इसलिए अब तक स्कूल के छात्र छात्राओं को पुस्तको का वितरण नहीं किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव निखिल वंजारी, प्रदेश सचिव विशाल कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, प्रशांत चंद्राकर, शिवांक सिंह, संयम ठाकुर, सेवा साहू, आलोक सिंह, आशीष तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, अनुज सिंह, कृष सहारे, सुहैल खान, लक्की साहू और एन एनएसयूआई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB