कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक और 15 बकरियों की मौत, इधर विद्युत विभाग की लापरवाही से 7 मवेशियों ने तोड़ा दम
Nature's wrath, a child and 15 goats died due to lightning, on the other hand 7 cattle died due to the negligence of the electricity department
कोरबा/अभनपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज और विद्युत विभाग की लापरवाही ने किसानों पर कहर ढा दिया है. एक ओर कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 15 साल के बालक की भी जान चली गई और 15 बकरियों की मौत हो गई. तो दूसरी ओर अभनपुर के सोंठ गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आकर 7 मवेशियों की जान चली गई. दोनों ही घटनाओं ने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. वहीं स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कोरबा: आकाशीय बिजली से 15 बकरियों की मौत, बालक की भी गई जान
सोमवार दोपहर छुईडोडा सोल्वा में मौसम के अचानक बिगड़ने के दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. उस वक्त किसान रामलाल, दुलार और अमर सिंह गांव से लगे मैदान में बकरियों को चरा रहे थे. इसी दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 15 बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में किसान को लाखों का नुकसान हुआ है.
प्रभावित किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सुबह से ही काली घटा तो कभी धूप तो कभी छांव कभी हल्की बारिश तो कभी झमाझम बारिश हो रही है. जिसके चलते काफी उमस भी है.
प्रभावित किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और सुबह से ही काली घटा तो कभी धूप तो कभी छांव कभी हल्की बारिश तो कभी झमाझम बारिश हो रही है. जिसके चलते काफी उमस भी है.
अभनपुर: टूटे बिजली तार से 7 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
रायपुर के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम सोंठ में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आकर 7 मवेशियों की हुई मौत। खेतों में 5 दिन पूर्व विद्युत खंभे से तार टूटकर खेत में गिर गया था. जिसकी चपेट में आने से मवेशियों की मौत हुई. इलाके के लाइनमैन सीताराम वर्मा की कार्यशैली से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत संबंधित किसी भी शिकायत की जानकारी देते हुए संबंधित समस्या का निराकरण करने की बात कहने पर लाइनमैन वर्मा, ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करते हैं.
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता आर. के. तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी. साथ ही मवेशी मालिकों को नियमानुसार विभाग की तरफ से मुआवजा प्रदान किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
घर पर गिरी बिजली, शख्स की दर्दनाक मौत
अंबिकापुर : मंगलवार की दोपहर सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में एक घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा की है. जहां दोपहर अचानक तेज बारिश शुरु हो गई. इसी दौरान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे में मृतक की पत्नी सधाई , पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार जारी है. परिजनों की हालत नाजुक बनी हुई है. और प्राथमिक इलाज के बाद जरुरत पडऩे पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर भी किया जा सकता है. इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



