बंद कमरे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी, मूंह से झाग निकलने पर मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Newlywed woman dies under suspicious circumstances in a locked room; the incident has caused a sensation in the area. Her family suspects foul play, noting foam coming from her mouth, and the police have launched an investigation.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के केरसई से बड़ी खबर आ रही है. यहां घासी मुंडा बस्ती में एक साल पहले व्याह कर आई नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. महिला अपने कमरे में अकेले सो रही थी. पति किसी काम से कहीं बाहर गया था. सुबह घरवालों ने देखा कि मृतिका ललिता यादव अपने कमरे में मृत पड़ी है. उसके मुंह से झाग निकल रहे थे.
मृतिका के सास-ससुर ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. पड़ोसियों द्वारा मृतिका के मायके और तपकरा पुलिस को इसकी खबर दी. तपकरा पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई.
मृतिका के मायके वालों ने भी महिला की मौत को लेकर कई तरह के शक जताए है. जिसकी जांच तपकरा पुलिज़ कर रही है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हुई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलसा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



