खुले नालों से लोगों की जान को खतरा, नाले में मिला लापता बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
Open drains pose a threat to lives, the body of a missing elderly man was found in a drain, causing a sensation in the area. Is it an accident or something else? Police are investigating.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग मोड़ के पास खुले नाले में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी. यह मामला सिविल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग रोटरी चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के बीच नाले का चेम्बर कई दिनों से खुला हुआ था और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था. इसी खुले नाले के पास से तेज बदबू आने की शिकायत नगर निगम को मिली थी.जहां पहुंची नगर निगम की टीम जब नाले की सफाई शुरु की तो देखा की औंधे मुंह एक व्यक्ति की मृत शरीर नाले में पड़ी हुई थी. इधर लाश मिलने की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. फिलहाल मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मगरपारा मरार गली के रहने वाले धर्मप्रकाश केवट उर्फ नानकून उम्र 65 साल शनिवार शाम घर से निकले थे. लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे. परिजनों ने तलाश की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. दो दिन बाद जब लोगों ने नाले में शव देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया65 पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया है65 फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा था या कुछ और..
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ. खुले नाले लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं. लेकिन जिम्मेदार चुप हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



