थाना प्रभारी पर बर्बरता का आरोप, लात मारने से आदिवासी युवक के कूल्हे में फूटी शराब की बोतल, घायल का इलाज जारी, कार्यवाही की मांग
Station in-charge accused of brutality; kick breaks liquor bottle in tribal youth's hip; injured man continues to be treated; action demanded
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीती रात एक हादसा हो गया. जिसमें एक युवक हितेश्वर भट्ट गंभीर रुप से घायल हो गया. उसके कमर के नीचे के हिस्से में कांच की बोतल फूटने से गहरी चोट आई है. युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर आदिवासी युवक से मारपीट और अत्याचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. महात्मा गांधी के चित्र के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे. प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपा.
पीड़ित हितेश्वर भट्ट ने बताया कि वह रात 9 बजे रिसदा रोड में दुकान में सिगरेट पीते खड़ा था और पैंट के पिछले हिस्से में शराब की छोटी शीशी रखी थी. इसी दौरान वहां पर कोतवाली थाना प्रभारी व टीम पहुंची. जिसे देखकर लोग भागने लगे. इतने में कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने मेरे कमर के निचले हिस्से में पीछे से लात मारी. जिससे पीछे रखी शराब की बोतल फूट गई और शरीर में घुस गई. तब मेरे दोस्तों ने मुझे जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां 14 टांके लगे हैं. मैं कार्रवाई चाहता हूं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दरमियान कल कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान रिसदा रोड में शराब पीने-पिलाने का काम हो रहा था. जिसे देखकर पुलिस द्वारा दौड़ाया गया. जिसमें पीड़ित हितेश्वर भट्ट, जो कि अपने पैंट के पिछले हिस्से में शराब की बोतल रखा हुआ था. वह फूट गई. जिससे चोट पहुंची है. जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. खतरे से बाहर है. आगे प्रार्थी की जैसी शिकायत होगी. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित की मां रानी भट्ट ने कहा कि उसका लड़का दुकान में खड़ा था. इसी दौरान पुलिस आ गई और मारपीट कर दी. जिससे बेटे को काफी चोट आई है. अभी आवेदन दे रहे हैं और मामले में कार्रवाई चाह रहे हैं.
जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे ने कहा कि आदिवासी युवक के साथ पुलिस अत्याचार कर रही है. मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई है. यहां के थाना प्रभारी अपनी दबंगई दिखा रहे हैं. उन पर फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि पीड़ित हितेश्वर भट्ट के कमर के नीचले हिस्से में चोट आई है. इलाज किया जा रहा है. अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



