ऑपरेशन निश्चय को मिली बड़ी कामयाबी, रायपुर में 9 तस्कर-सप्लायर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, 1 करोड़ का माल जब्त, हुंडई अल्काजर कार जप्त

Operation Nischay achieves major success, 9 smugglers-suppliers arrested with heroin in Raipur, goods worth Rs 1 crore seized, Hyundai Alcazar seized

ऑपरेशन निश्चय को मिली बड़ी कामयाबी, रायपुर में 9 तस्कर-सप्लायर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, 1 करोड़ का माल जब्त, हुंडई अल्काजर कार जप्त

रायपुर : पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय" के अंतर्गत हेरोइन (चिट्ठा) सप्लायरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी के कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा), जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹80 लाख है. जप्त किया गया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से 1 हुंडई अल्काज़र कार, 4 बाइक और 10 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब ₹1 करोड़ 3 लाख जप्त किए गए हैं
आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर,  आमानाका,  सरस्वती नगर और आजाद चौक में धारा 21 (बी), 21 (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस इसे बड़ा ड्रग नेटवर्क बता रही है. ये सभी 4 अलग-अलग नेटवर्क से जुड़े हैं. पंजाब से ड्रग्स खरीद कर रायपुर में सप्लाई की जा रही थी. पाकिस्तान का ड्रग्स नेटवर्क पकड़ने के  बाद ये 4 नए नेटवर्क राजधानी में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे.
एस‌एसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में हुई पूर्व बड़ी नारकोटिक्स कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस द्वारा जिले में नशे के व्यापार के बदलते स्वरुप पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. जांच में यह तथ्य सामने आया कि जहां पूर्व में कुछ सीमित बड़े सप्लायर पंजाब से मादक पदार्थ मंगाकर आपूर्ति करते थे. वहीं अब गिरोह के विघटन के बाद कई छोटे नेटवर्क खुद पंजाब जाकर कम मात्रा में चिट्टा लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने लगे हैं. इस परिवर्तित कार्यप्रणाली पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा 4 समानांतर लेकिन इंटरकनेक्टेड ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं.
कमलेश अरोड़ा उर्फ लाली नेटवर्क कमलेश अरोड़ा पंजाब एवं दुर्ग-भिलाई के बड़े सप्लायरों के लिए फ्रंट के रुप में काम करता था. पूरा लेन-देन नकद में करता था. उसके द्वारा धमतरी, बालोदबाज़ार और जगदलपुर में सप्लाई किया जाता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t