करणी कृपा पावर प्लांट के प्रदूषण से काला हुआ धान, फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, नाराज किसानों ने घेराव कर किया प्रदर्शन

Paddy turned black due to pollution from the Karni Kripa Power Plant; farmers reached the Collectorate with their crops; angry farmers surrounded the Collectorate and protested.

करणी कृपा पावर प्लांट के प्रदूषण से काला हुआ धान, फसल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, नाराज किसानों ने घेराव कर किया प्रदर्शन

महासमुंद : करणी कृपा पावर प्लांट के खिलाफ छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का प्रस्तावित बड़ा प्रदर्शन पुलिस की सख्ती के आगे नाकाम हो गया. जिले भर से आने वाले सैकड़ों किसान लोहिया चौक तक नहीं पहुंच पाए. पुलिस ने शहर की सरहदों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. जिसकी वजह से आंदोलन करने वाले कुछ किसान ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की.
मिली जानकारी के मुताबिक करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रदूषण से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई. किसान मोर्चा लोहिया चौक से करणी कृपा पावर प्लांट के धुएं और प्रदूषण से काले हुए धान की फसल लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे.
किसानों ने कहा कि करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के प्रदूषण से फसलों की बर्बादी, अवैध भूमि अधिग्रहण और हालिया छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा हटाने की घटना के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे सहित अन्य किसान नेता आंदोलन में पहुंचे थे.
छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, छन्नुलाल साहू,नंदकुमार साहू, वेगेन्द्र सोनवेर, बृजबिहारी साहू, गणपति पटेल, अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, चूड़ामणी पटेल, परसराम ध्रुव, हेमसागर पटेल, डेविड चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, रुपसिंग निषाद, लीलाधर पटेल, उदय चंद्राकर, तोषण सिन्हा, नरेश धीवर, दौलत ध्रुव, शत्रुघ्न बैरागी, प्यारेलाल धीवर, बोधन यादव, कुमार बरिहा, डोमार ध्रुव, करण साहू, शत्रुघन साहू, गणेश साहू, जनकु साहू, दीपक मानिकपुरी, रामभजन नायक, भोलाराम साहू, पुनीत साहू, अवध साहू, अमजद खान, अगरसिंह दीवान, घनश्याम पटेल,अलख साहू, फेकूराम सतनामी, डागालाल साहू, बैशाखू सिन्हा ने कहा है कि प्रदेश में किसानों का धान खरीदी शुरु होते ही अव्यवस्था के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि कहीं तौल में गड़बड़ी,कहीं बारदाना की कमी, कहीं प्रदूषण से काला होने से लेने से इंकार.. इसी तरह से तुमगांव धान खरीदी केंद्र में अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काला होने के कारण धान खरीदी नहीं हो रही है विधायक को तुमगांव धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान किसानों ने अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से काले हुए धान को नहीं खरीदी करने के बारे में बताया तो विधायक ने उद्योग विभाग,श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में अवगत कराएंगे बोलकर अपना पल्ला झाड़ दिया. किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री, जिलाधीश को 3 दिन में निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने की मांग किया है. अन्यथा विधायक महासमुंद का इस्तीफा मांगेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t