होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, पूर्व पार्षद के रिश्तेदार समेत 2 युवकों की मौत, दो घायल
Painful road accident on Holi day, head-on collision between motorcycle and scooter, 2 youths including a relative of former councilor killed, two injured
अंबिकापुर : शहर मे शुक्रवार को होली के त्योहर पर भी सड़क हादसे में कमी नही आई.अंबिकापुर के भगवानपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे दो युवकों की मौत और दो युवक गंभीर घायल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक होली के त्यौहार पर युवक अपाचे बाइक में बृजेश कुमार रजक उम्र 25 साल अपने दोस्त पीयूष रजक के साथ होली खेलने निकला था. चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित भगवानपुर में स्कूटी सवार 2 युवकों की सामने से आ रहे स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई. स्कूटी पर गांधीनगर निवासी अंकित यादव उम्र 26 साल और उसका दोस्त सवार था. हादसे में सिर में गंभीर चोटें आने से अंकित यादव और बृजेश कुमार रजक की मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल शहर के गांधीनगर स्थित वार्ड नम्बर 7 निवासी अंकित यादव पिता अरुण यादव 22 साल अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी नम्बर CG15 DQ 6052 में सवार होकर शुक्रवार को होली खेलने निकला था. होली की मस्ती में युवाओं ने हेलमेट भी नहीं पहना था.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी को सड़क से उठाया और मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया. घायल युवकों को भी गंभीर चोट आई है. एक युवक के चेहरे की कई हड्डियां टूट गई. हादसे में मृत एक युवक कांग्रेस के पूर्व पार्षद का रिश्तेदार है.
घटना से मृतकों के स्वजन में मातम पसर गया है. बड़ी तादाद में स्वजन और परिचित भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए थे.अंबिकापुर शहर में पुलिस की सख्ती के बाद भी सुबह से ही दोपहिया वाहनों में तीन सवारी और तेज गति से वाहन चलाकर युवाओं को मस्ती करते देखा गया.
हादसे में मृत बृजेश कुमार रजक और घायल पीयूष कुमार रजक वार्ड क्रमांक 3 निवासी और पूर्व पार्षद गीता रजक के भतीजे बताए जा रहे हैं. वहीं मृत अंकित यादव शासकीय ड्राइवर अरुण यादव का इकलौता बेटा था. हादसे में दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों ममता पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



