पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ पर लटकती दिखी लाश, इलाके में फैली सनसनी, कारण अज्ञात, परिजनों से पूछताछ जारी
Panchayat secretary committed suicide by hanging himself, body found hanging from a tree, sensation spread in the area, reason unknown, interrogation of family members continues
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही में पंचायत सचिव के फांसी लगाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है. पंचायत सचिव का शव आज सुबह मध्यप्रदेश के जंगल मे मिला है. स्थानीय पुलिस मामले में जांच में जुट गई है. फिलहाल खुदखुशी करने का कारण सामने नही आ पाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह परासी गांव में रहने वाले पंचायत सचिव राजेश सुमन का शव पडोसी राज्य मध्यप्रदेश में लूमाड़ा के दारसागर जंगल मे फांसी में लटका मिला. जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों और साथियों को मिली. सभी मौके के लिए निकल गए. इस तरह खुदकुशी किये जाने से हर कोई हैरान है.
मृतक पंचायत सचिव राजेश दाहिया मरवाही थाना क्षेत्र के परासी गांव का रहने वाला था और उसकी पोस्टिंग मरवाही जनपद के सेमरदर्री गांव में थी. फिलहाल मध्यप्रदेश के भालूमाड़ा पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है.
फ़िलहाल स्थानीय पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है. और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है. वही घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के साथ ही मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग समझ ही नही पा रहे है कि राजेश जैसा समझदार व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



