MLA के बर्थ-डे सेलिब्रेशन में पॉकेटमारी, विधायक के स्वागत में उमड़ी भीड़, समर्थकों के बीच पहुंचे पॉकेटमारों ने काटे जेब, दो गिरफ्तार

Pickpocketing during MLA's birthday celebration, crowd gathered to welcome MLA, pickpockets reached among supporters and picked pockets, two arrested

MLA के बर्थ-डे सेलिब्रेशन में पॉकेटमारी, विधायक के स्वागत में उमड़ी भीड़, समर्थकों के बीच पहुंचे पॉकेटमारों ने काटे जेब, दो गिरफ्तार

बिलासपुर : तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन समारोह के दौरान शनिवार को मंडी चौक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विधायक के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमार सक्रिय हो गए और एक के बाद एक दर्जन भर नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेबें काट डालीं. कार्यक्रम स्थल पर हालात बिगड़ने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के तखतपुर में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान मंडी चौक में केक काटने का आयोजन किया गया था. इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों के जेब से रकम पार कर दिया. पीड़ित राजेंद्र मेरेश के जेब से ₹2000 और नगर के एक डॉक्टर के जेब से ₹30,000 सहित अन्य लोगों के पैसे चोरी कर लिए गए.  ग्राम बराही निवासी राजेंद्र मेरसा ने सबसे पहले पॉकिटमारी की जानकारी पुलिस को दी. उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु की. इसके बाद पुलिस ने स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से फोटो और वीडियो फुटेज इकट्ठा कर संदिग्धों की पहचान की.

पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया. सुराग मिलने पर एक विशेष टीम कबीरधाम जिले के पंडरिया रवाना हुई और वहां से प्रकाश संवरा पिता मंगल सांवरा उम्र 23 साल और हीरु सांवरा पिता भूरु सांवरा उम्र 22 साल निवासी पंडरिया (जिला कवर्धा) को पकड़ा. तलाशी में उनके पास से 18 हजार रुपये बरामद हुए. पूछताछ में दोनों ने पाकेटमारी की घटना कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक पाकेटमारों ने इस वारदात में तकरीबन 40 हजार रुपये पार किए हैं. घटना के शिकारों में राजेंद्र मेरसा, दिलीप तोलानी, डॉ. अश्वनी गुप्ता, प्रमोद निर्मलकर, परमानंद धुरी समेत दर्जनभर लोग शामिल हैं. हालांकि कई पीड़ितों ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t