कुएं में जहरीली गैस का रिसाव, 2 भाइयों की मौत, मुर्गी निकालने कुएं में उतरा युवक, बचाने के लिए कूदा भाई, दोनों की गई जान, पसरा मातम

Poisonous gas leaked in the well, 2 brothers died, a young man went down the well to take out a chicken, brother jumped to save him, both died, mourning spread

कुएं में जहरीली गैस का रिसाव, 2 भाइयों की मौत, मुर्गी निकालने कुएं में उतरा युवक, बचाने के लिए कूदा भाई, दोनों की गई जान, पसरा मातम

बिलासपुर/बेलगहना : कुएं में गिरने से 2 भाइयों की मौत हो गई. 11 जुलाई की शाम घर की बाड़ी में बने कुएं में एक मुर्गी गिर गई. जिसे निकालने के लिए एक भाई कुएं में उतरा लेकिन वह बेहोश हो गया. और डूबने लगा. जिसे बचाने के लिए उसका भाई भी कुएं में कूद गया. जहरीली गैस के रिसाव से दोनों भाइयों की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया. घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेलगहना के करही कछार का रहने वाला दिलीप पटेल उम्र 40 साल खेती-किसानी करता था. अपने घर में मवेशियों के साथ मुर्गियां भी पाल रखा है. 11 जुलाई की शाम करीब चार बजे घर की बाड़ी में कुएं के पास काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी एक मुर्गी कुएं में गिर गई.
जिस पर उसने अपने भाई दिनेश पटेल उम्र 35 साल को आवाज लगाया। फिर खुद मुर्गी को निकालने कुएं में उतर गया. दिनेश कुएं के ऊपर खड़ा था. जब दिलीप मुर्गी निकालने के लिए कुएं के अंदर पहुंचा। तब अचानक बेहोश होकर पानी में डूबने लगा. इस दौरान भाई को डूबते देखकर दिनेश उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया. कुछ देर बाद वो भी बेहोश होकर पानी में डूब गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए.
उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस और ग्रामीणों को कुएं में जहरीली गैस होने का शक हुआ. SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने रस्सी से एक जलता हुआ दीया कुएं में नीचे उतारा. और देखते ही देखते दिया बुझ गया. इससे ग्रामीणों को जानकारी मिली कि कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है. जांच के बाद SDRF की टीम सुरक्षा उपकरणों और गैस मास्क के साथ कुएं में उतरी और दोनों का शव रात 9.30 बजे बाहर निकाला.
विशेषज्ञों के मुताबिक कुएं में लंबे समय तक जमा रहने वाले जैविक कचरे, सड़ी-गली पत्तियां, खरपतवार और जानवरों की गंदगी के कारण मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी जहरीली गैसें बन सकती हैं. जब गैस पर्याप्त मात्रा में जमा हो जाती हैं. तो उनका प्रभाव घातक हो जाता है. खासकर बंद या कम वेंटिलेशन वाले कुओं में.. 
दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. दोनों भाई गांव में मेहनती और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे. स्थानीय प्रशासन ने  लोगों से अपील किया कि ऐसे मामलों में बिना सुरक्षा के किसी भी बंद स्थान में प्रवेश न करें. फौरन आपदा प्रबंधन टीम को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB