52 परियों खेल पड़ा महंगा: 50 हजार समेत 6 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हांथो गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने बिछाई सख्ती की बिसात

52 fairies game proved costly: 6 gamblers including 50 thousand rupees arrested red handed while gambling, Fingeshwar police laid down strict rules

52 परियों खेल पड़ा महंगा: 50 हजार समेत 6 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हांथो गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने बिछाई सख्ती की बिसात

गरियाबंद/फिंगश्वर : तालाब के किनारे बिछी थी 52 पत्तियों की बिसात, दांव पर थे हजारों रुपये और किस्मत आज़माने में लगे थे जुआ के दीवाने... लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 6 जुआड़ियों को रंगे हाथों दबोच लिया.
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध जुआ, सट्टा, गांजा, शराब पर रोक लगाने और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे. इसी कड़ी में सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर और पेट्रोलिंग सक्रिया किया गया था.
11 जुलाई 2025 को मुखबीर से थाना प्रभारी फिंगेश्वर को खबर मिली कि कुछ लोग ग्राम परसदाकला मिशन तालाब के पास रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगा कर 52 पत्ती ताश में जुआ खेल रहे हैं. मुखबीर द्वारा बताई गई खबर की तस्दीक के लिए थाने से हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुच कर घेराबंदी कर जुआ खेलते कुछ लोगों को रंगे हांथो पकड़ा गया.
नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम
01. अरुण कुमार साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 30 साल 02. हेमशंकर साहू पिता पुरानिक साहू उम्र 40 साल 03. नेमीचंद देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 50 साल 04. पुनित राम निषाद पिता जेठन निषाद उम्र 52 साल 05 जागेश्वर डहरिया पिता नोहरदास डहरिया उम्र 23 साल, 06 दोहाचंद सोनवानी पिता पुनारद सोनवानी उम्र 34 साल साकिनान परसदाकला थाना फिंगश्वर जिला गरियाबंद छग का रहने वाला बताए. घटना स्थल पर जुआडियों के कब्जे 52 पत्ती ताश के साथ कुल 50,200 रुपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
उक्त जुआडियों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से जुआडियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जुआडियों को गिरफ्तार किया गया. गरियाबंद पुलिस का अपील जुआ, शराब एक समाजिक बुराई है. समाज में रह कर इस तरह की बुराईयों से खुद दूर रहे और दूसरों को भी इस बुराई से दूर रहने की सलाह जरुर दें. गांव में इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की खबर स्थानी पुलिस को देने पर, खबर देने वाले की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस कार्यवाही में थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार जुआडियों का नाम
01. अरूण कुमार साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
02. हेमशंकर साहू पिता पुरानिक साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
03. नेमीचंद देवांगन पिता रामजी देवांगन उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
04. पुनित राम निषाद पिता जेठन निषाद उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
05. जागेश्वर डहरिया पिता नोहरदास डहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
06. दोहाचंद सोनवानी पिता पुनारद सोनवानी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम परसदाकला थाना फिंगश्वर जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB