राजिम में नशे के खिलाफ पुलिस को मी बड़ी कामयाबी, लाखों के गांजे के साथ ओडिशा के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
Police achieved great success against drugs in Rajim arrested two interstate smugglers from Odisha with ganja worth lakhs
गरियाबंद/राजिम : छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे है. सोमवार को राजिम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अमृत लाल साहू को मुखबीर से खबर मिली कि दो व्यक्ति कार डिक्की मे गांजे की खेप लेकर छुरा रोड कौन्दकेरा से राजिम की तरफ आ रहे हैं. पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुच कर नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ा. वही कार के डिक्की मे 92 किलोग्राम कीमत 9 लाख रुपये बरामद किया. दोनो अरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है.
इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत साहू उप निरीक्षक गोंडसाय नाग और प्र.आर. पुरुपोत्तम यादव, रब्बान खान, तुलसी निषाद, नीलकमल वर्मा, आरक्षक हरिहर साहू, रामलाल ध्रुव, मानदास बंसे सैनिक सुरज रा़त्रे की विशेष भूमिका रही.
जप्त सम्पत्ति
(1) खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ कुल 8 पैकेट 92 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमत 9 लाख रुपये
(02) स्लेटी रंग के हुडई कम्पनी का आई 20 कार क्रं0 CG06 GN 7321 कीमत 5 लाख रुपये
(03) 2 नग मोबाईल फोन कीमत करीब 10,000 रुपये जुमला कीमत 14,10,000 रुपये
नाम आरोपी-
(1) देवराज पुटेल पिता जोगेश्वर पुटेल उम्र 44 साल, साकिन हरिशंकर रोड थाना हरिशंकर रोड जिला बलांगीर उडिसा
(2) शेखर पुटेल पिता परमा पुटेल उम्र 22 साल साकिनान हरिशंकर रोड थाना हरिशंकर रोड जिला बलांगीर उडिसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



