अभनपुर में नाला के पास 52 परियों का खेल के बीच पुलिस की छापेमारी, जुआ खेलते आधा दर्जन से ज्यादा जुआरी गिरफ्तार, 7 बाइक 1 नग क्रेटा कार जप्त
Police raid near Nala in Abhanpur amidst 52 fairy games, more than half a dozen gamblers arrested while gambling, 7 bikes and 1 Creta car seized.
अभनपुर : राजधानी रायपुर जिले के अभनपुर इलाके में 52 परियों का मजा ले रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है, पुलिस ने गांव में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से एक लाख से ज्यादा की रकम और कार भी जप्त की है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना इकठ्ठा कर इस बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है.
इसी कड़ी में 3 मार्च 20 25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को कब्र मिली कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,02,900/- रुपये, ताशपत्ती, 7 नग मोबाईल फोन, 7 नग मोटर सायकल और 1 नग क्रेटा कार जुमला कीमत करीब 11,00,000/- रुपये जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 84/25 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, मुकेश सोरी, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, संतोष वर्मा, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, तुकेश निषाद, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, प्रवीण मौर्य तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. मोहम्मद सुबहान खान की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01 विवेक पटेल पिता फिरंताराम पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग
02. गोविन्दापुरी गोस्वामी पिता जगमोहन पुरी गोस्वामी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
03. सत्यम कुमार सेन पिता मनोज कुमार सेन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग
04. अशोक कुमार जांगडे पिता स्व. रामकृष्ण जांगडे उम्र 34 साल निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग
05. रमेश कुमार चन्द्राकर पिता स्व0 चिंताराम चन्द्राकर उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम कुथरेल थाना अण्डा जिला दुर्ग
06 महेश सिन्हा पिता पंचू सिन्हा उम्र 44 साल निवासी ग्राम जामगांव थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
07. राहुल ध्रुव पिता राधेलाल ध्रुव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भटगांव थाना अभनपुर जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



