पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, पत्नी ही निकली हत्यारिन, शराबखोरी से परेशान होकर बेरहमी से किया खून, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
Police solved the mystery of blind murder, wife turned out to be the killer, fed up with his drinking, she brutally killed him, police arrested the woman
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में मृतक की पत्नी आरोपी निकली. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला पति के शराब पीने और चोरी की आदतों और से परेशान थी।.यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा कोरंजा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च 2025 कीको ग्राम बड़ा कोरंजा निवासी स्वदीप मिंज पिता स्व बीरबल मिंज उम्र 25 साल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने किसी निजी काम से ग्राम गिरांग आया था. इसी दौरान शाम करीब 7 बजे के उसका रिश्ते का मामा इमानुएल टोप्पो ने फोन कर बताया कि उसके पिताजी बीरबल मिंज उम्र 52 साल निवासी बड़ा कोरंजा, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग) की मौत हो गई है. और वह गांव के एक व्यक्ति सेमरन टोप्पो के घर के आंगन में मृत हालत में पड़ा हुआ है. जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल सेमरन टोप्पो के घर में जाकर देखा तो पाया कि उसका पिता मृतक बीरबल मिंज, मृत हालत में है. उसके माथा से खून निकला हुआ है। उसे शक है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी गई.
इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा मामले के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर माला जांच में लिया गया.और तत्काल फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंच शव का पंचनामा करते हुए, डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मृतक बीरबल मिंज की मौत ज्यादा खून बहाने की वजह से हुई है.
इससे साफ हो गया कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बीरबल मिंज शराब का आदी था. जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि घटना दिनांक को मृतक बीरबल मिंज और उसकी पत्नी के बीच धान चुराकर शराब पीने के बारे में विवाद हुआ था.
शक के आधार पर पुलिस के द्वारा जब मृतक की पत्नी सुसैना मिंज उम्र 50 साल से पूछताछ की गई तो शुरु में उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करते हुए, गोल मटोल जवाब दिया जा रहा था. पुलिस के द्वारा जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गई.और उसने जुर्म कबूल कर लिया.
और बताई कि वह अपने पति के रोज रोज शराब पीने के आदत से परेशान थी और उसे हमेशा समझाइश देती थी कि वह अपने दोस्ती यारी में शराब खोरी न करे. घर के धान को बेचकर शराब न पिए. घटना दिनांक 15 मार्च 2025 को जब वह अपने काम से घर आई. तो देखी कि उसका पति बीरबल मिंज घर में नहीं है. और घर के धान को चुराकर भी ले गया है. जिस पर उसके द्वारा आवेश में आते हुए अपने पति की गांव में पता तलाश किया. और पाया कि उसका पति बीरबल मिंज, गांव के सेमरन टोप्पो के घर में शराब पीकर सोया हुआ है. जिस पर आरोपिया के द्वारा गुस्से में वहीं रखे लकड़ी के डंडे से मृतक बीरबल के सिर व हाथ में हमला कर वापस घर लौट आई.
पुलिस ने आरोपी सुसैना मिंज उम्र 50 साल को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया. मौके पर सबूत मिलने के बाद उसे बी.एन.एस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति की हत्या डंडे से मार कर की थी. पुलिस ने तत्परता से जांच कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है.
आरोपिया
सुसैना मिंज पति स्व बीरबल मिंज उम्र 50 साल निवासी बड़ा कोरंजा, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



