दहेज की लालच में जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

Police took strict action and arrested two accused individuals following harassment involving dowry demands, death threats, and threats to circulate an obscene video.

दहेज की लालच में जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति, सास और देवर द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
शिकायत के आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 149/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सुषमा पाण्डेय उम्र 50 साल और अश्वनी पाण्डेय उम्र 23 साल निवासी शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस के मुताबिक घटना की असल वजह दहेज की मांग को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना है. मामले में कोई सामग्री जब्त नहीं की गई है. इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर के जांच दल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
आरोपी
सुषमा पाण्डेय उम्र 50 साल
अश्वनी पाण्डेय उम्र 23 साल
दोनों निवासी- शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?