शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के चार मामलों में पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, 4आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police took strict action in two cases of physical exploitation under the pretext of marriage, arresting two accused and sending them behind bars.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में दुष्कर्म के दो मामले सामने आये हैं. पहले मामले में राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में आरोपी गोपी श्रीवास को गिरफ्तार किया है. आरोपी झाड़-फूंक और सैलून का काम करता है. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक जून 2025 में महिला की तबीयत खराब होने पर परिचितों के जरिए तुमड़ीबोड़ निवासी गोपी श्रीवास से उसकी पहचान हुई थी.. आरोपी झाड़-फूंक का काम करता था और महिला इलाज के लिए उसके पास गई थी. जिसके बाद आरोपी महिला के घर जाता था.
आरोप है कि गोपी श्रीवास ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब महिला को आरोपी गोपी श्रीवास के शादीशुदा होने का पता चला. तो उसने शादी की बात की. इस पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी गोपी श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दूसरा मामला
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में चिखली चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना चिखली चौकी क्षेत्र की है. जहां आरोपी ने बालिका को घर दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया. प्रार्थिया की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की. पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया. अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना की पूरी सत्यता सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पेंड्रा जिले में दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा जिला में में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पहला मामले में पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया. वहीं दूसरे मामले में एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. फिलहाल पुलिस दोनों की मामलों में जांच में जुटी है. दोनों मामले गौरेला थानाक्षेत्र के ही हैं.
पहले मामले में एक 30 साल की युवती ने थाने पहुचकर शिकायत दर्ज कराई कि वो पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और रोजी मजदूरी करती है और गौरेला थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहकर काम करती है. 2018 में उसकी पहचान पेंड्रा के अमरपुर गांव में रहने वाले सुनील सोनवानी से हुई और वह पीड़िता के साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा.
पीड़िता जब भी सुनील सोनवानी से शादी करने की बात कहती तो आरोपी टालमटोल करता रहता. 2018 से नवंबर 2023 तक उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाए. आरोपी ने पीड़िता से शादी के लिए मना कर दिया. जब पीड़िता को खुद के साथ हुए धोखे का एहसास हुआ तो उसने गौरेला थाने में इसकी शिकायत की. गौरेला पुलिस ने पेंड्रा के अमरपुर गांव में रहने वाले सुनील सोनवानी के खिलाफ 376 का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई.
वहीं दूसरे मामले में नाबालिग बच्ची जो अपनी नानी के घर पर रहती थी. आरोपी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गांव में रहने वाला है. वो नाबालिग को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया. जिसके बाद पीड़ित के परिजनों के द्वारा मामले की शिकायत गौरेला थाने में की गई. पुलिस ने मामले की जांच की और परिजनों की मदद से नाबालिग को मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गांव के रहने वाले तीरथ यादव के घर से बरामद किया. पुलिस के द्वारा नाबालिग का बयान लिया गया, बच्ची के साथ तीरथ यादव ने दुष्कर्म किया हैतीरथ यादव पुलिस ने मामले में आरोपी तीरथ यादव को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



