दो सूने मकानों में चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे में शातिर चोर लक्ष्मण गिरफ्तार, 8 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Police uncovered thefts in two vacant houses, arrested notorious thief Laxman within 24 hours, and seized property worth ₹852,000.
बालोद : बालोद पुलिस ने चोरी के दो मामलों का महज 24 घंटे में कामयाबी के साथ खुलासा करते हुए एक आरोपी लक्ष्मण सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख 52 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है. जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नगद रकम, चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथौड़ी शामिल हैं. इस पूरे ऑपरेशन में बालोद थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही.
पुलिस ने किया खुलासा
पहला मामला राकेश कुमार ठाकुर के घर से जुड़ा था. जहां चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे. जिसकी कीमत करीब 7 लाख 91 हजार रुपये थी. वहीं दूसरा मामला नम्रता देवी के घर से जुड़ा था. जहां चोरों ने दीवार फांदकर 4 हजार रुपये नकद चोरी किए थे.
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने दोनों चोरी की वारदातों को कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर डौंडी लोहारा स्थित उसके किराए के मकान से चोरी गए जेवरात, नगद, मोटरसाइकिल नम्बर CG 07 LW 3989 और लोहे की हथौड़ी बरामद की गई. कुल संपत्ति की कीमत 8 लाख 52 हजार 450 रुपये आंकी गई है.
इस कामयाब कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सूरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्योधन सिंह, आर. 514 मनीष राजपूत, आर. 18 धनेश्वर साहू और साइबर सेल बालोद के प्रभारी सउनि धरम भूआर्य सहित टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



