रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का हुआ बंटवारा, क्या है कमिश्नरी प्रणाली

Police commissioner system implemented in Raipur, government issued notification, division of urban and rural areas, what is the commissioner system

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन,  शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का हुआ बंटवारा, क्या है कमिश्नरी प्रणाली

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. रायपुर जिले को दो हिस्सोंशहर और ग्रामीण में बांटा गया है.
रायपुर शहर क्षेत्र के कुल 21 थाने पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शामिल किए गए हैं. जबकि विधानसभा थाना, माना थाना और राखी थाना ग्रामीण क्षेत्र में रखे गए हैं. इस फैसले के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक फैसले की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से त्वरित कार्रवाई संभव होगी.
रायपुर शहर (नगरीय निकाय) के 21 पुलिस थाने कमिश्नरी में शामिल किए गए हैं. जबकि आउटर के माना एयरपोर्ट से लेकर नवा रायपुर और विधानसभा से लेकर गोबरा नवापारा तक 12 पुलिस थाना ग्रामीण क्षेत्र में शामिल किए गए हैं. पुलिस जिला रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अलग एसपी की तैनाती की गई है.
शहर के सिविल लाइन, देवेंद्रनगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोलबाजार, पुरानी बस्ती, डीडीनगर, आमानाका, आजादचौक, सरस्वतीनगर, टिकरापारा, कबीरनगर, राजेंद्रनगर, मुजगहन (सेजबहार), उरला (बिरगांव नगर निगम में आने वाला क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारीड पुलिस थाना क्षेत्र को रायपुर कमिश्नरी में शामिल किया गया है.
रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आएंगे ये 12 थाने
जबकि रायपुर ग्रामीण में विधानसभा, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (बिरगांव नगर निगम के बाहर का क्षेत्र) शामिल हैं. इस नए विभाजन के साथ ही अब राजधानी में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के दो अलग-अलग केंद्र होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB