शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निलंबित, सरकारी काम में रुचि नहीं लेने पर लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड, CEO ने जारी किया आदेश

Principal Pathak of government primary school suspended Careless Gram Panchayat Secretary suspended for not taking interest in government work CEO issued order

शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निलंबित, सरकारी काम में रुचि नहीं लेने पर लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड, CEO ने जारी किया आदेश

शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निलंबित

जशपुर : श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) के खिलाफ मिली शिकायत की जांच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा की गई.
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर 14 अगस्त 2024 द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया. श्रीमती चन्द्रकला खेस्स, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमटोली (बच्छरांव) विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा पेश जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने के फलस्वरुप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड-कुनकुरी, जिला-जशपुर (छ.ग.) नियत किया जाता है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सरकारी काम में रुचि नहीं लेने पर लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड, CEO ने जारी किया आदेश

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले में तखतपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भाडम के सचिव सत्यनारायण साहू को निलंबित कर दिया गया है. उन पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगा है. जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने निलंबन आदेश जारी किए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भाड़म जनपद पंचायत तखतपुर में सत्यनारायण साहू, पंचायत सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन और वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने और छग पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किए जाने पर सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भाड़म को तत्काल प्रभार से निलंबित किया गया.
ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा जाता है। निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया है. और निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb