नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो, शराबबंदी को लेकर ग्राम पंचायत में निकली जागरुकता रैली, सरपंच समेत महिला कमांडो और ग्रामीणों ने लिया संकल्प
Quit addiction, embrace life: An awareness rally was held in the village panchayat regarding the ban on alcohol, and the sarpanch, along with women commandos and villagers, took a pledge.
बलौदाबाजार : कसडोल गांव को पूरी तरह शराबमुक्त बनाने के मकसद से आज एक व्यापक जन-जागरुकता रैली निकाली गई. इस रैली का नेतृत्व ग्राम पंचायत सेमरिया सरपंच बीरेंद्र साहू ने किया. जिसमें महिला कमांडो दल, ग्रामीण महिलाएं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए.
रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई. जहां प्रतिभागियों ने “शराब नहीं, परिवार की खुशहाली”, “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के जरिए शराब के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरुक किया. महिला कमांडो ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से शराबबंदी के समर्थन में मदद की अपील की.
इस मौके पर सरपंच बीरेंद्र साहू ने कहा कि शराब की वजह से ही परिवारों में कलह, आर्थिक तंगी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं. गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण शराबबंदी जरुरी है. महिला कमांडो सदस्यों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है.
रैली के समापन पर ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से गांव को शराबमुक्त रखने का संकल्प लिया और अवैध शराब बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आह्वान किया. आयोजन से गांव में सकारात्मक माहौल बना और शराबबंदी को लेकर मजबूत जनसमर्थन देखने को मिला.
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति गायत्री बारिहा, बेदराम बरिहा, सरपंच बीरेंद्र साहू, सरपंच लक्ष्मी बाई पैकरा, सरपंच दुलार सिंह पैकरा, जोहान साहू, एवं पंच गढ़ महिला कमांडो, पुलिस प्रसाधन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुनील पैकरा, सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



