राजिम कुंभ कल्प में दुकान लगाने की बात को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, 2000 से ज्यादा दुकानदारों ने दूकान लगाने से किया मना

Rajim: Traders protested regarding setting up shop in Kumbh Kalpa, more than 2000 shopkeepers refused to set up shop.

राजिम कुंभ कल्प में दुकान लगाने की बात को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, 2000 से ज्यादा दुकानदारों ने दूकान लगाने से किया मना

राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम में होने वाले कल्प कुंभ में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. इसी बीच नदी में पिछले 20 साल से दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बड़ी तादाद में इन व्यापारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया.
जिला प्रशासन द्वारा राजिम में 12 फरवरी से शुरु होने वाले कुंभ कल्प मेले में इस बार बड़ा बदलाव किया है. प्रशासन द्वारा नदी और राजीव लोचन,कुलेश्वर मंदिर से करीब 1 किमी की दूरी पर मेला मैदान को स्थानांतरित कर दिया गया है. मेले के शुरु से ही नदी में लगने वाले वाले दुकान जिनमे स्थानीय सहित दूसरे राज्यों के भी दुकानदार शामिल होते हैं. अपनी दुकान सजाते आ रहे हैं.
लेकिन इस साल प्रशासन ने गाइडलाइन का हवाला देकर नदी में दुकान लगाने से मना कर दिया है. नदी में करीब 2000 से भी ज्यादा व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेले में अपनी दुकान लगाते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन के द्वारा  नए मेला मैदान में सिर्फ 600 दुकानों की व्यवस्था ही की गई है. दुकान लगाने की जगह की मांग को लेकर बड़ी तादाद में व्यापारियों द्वारा तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में करीब 1 हजार से भी ज्यादा व्यापारी शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI