गरियाबंद के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती 23 मार्च से शुरु, ई-भर्ती पोर्टल के जरिए 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, जानिए डिटेल
Recruitment for vacant posts in Anganwadi centres of Gariaband will start from March 23, online applications can be made through e-recruitment portal till April 7, know the details.
गरियाबंद : कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु की गई थी. जिसे तकनिकी समस्या कारणों से निरस्त कर दिया गया. निम्न पदों पर तकनिकी सुधार कर फिर से आवेदन आमंत्रित किया गया है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 और आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पद, इस तरह कुल 3 रिक्त पद भरे जाने हैं. जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद रिक्त है. सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार 1, ग्राम कुकुरार, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का 1 पद खाली है.
इसी तरह सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में आंगनबाड़ी सहायिका का 1 पद खाली है. आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल एडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटई भर्ती डॉट इन के जरिए 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक चालू रहेगी. भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के जरिए ली जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



