घर घुसकर हथियार दिखाकर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार, बीच-बाजार बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, कहा- पिस्टल-चाकू रखना पाप है
Robbery by showing weapons after entering the house three accused arrested police took out a procession of miscreants in the market said possessing a pistol and knife is a sin
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घर घुसकर चाकू और पिस्टल दिखाकर 8 हजार रुपये की लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से लूट की रकम 3,600 रुपये, वारदात में इस्तेमाल एयर पिस्टल, स्कूटी, दो मोबाईल फोन और एक नग बटंची चाकू जब्त किया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी युनेश्वर सिन्हा के घर 23 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घर का दरवाजा खटखटाया. उसने दरवाजा खोला तो तीन अज्ञात युवक उनके घर बेधड़क घुस गए. एक युवक हाथ पर कट्टा रखा था और दूसरा चाकू. दोनों हथियार दिखाकर उनसे एटीएम की मांग की.
एटीएम नहीं होने की जानकारी देने पर युवकों ने धमकी देना शुरु कर दिया. तो आठ हजार रुपये उनसे लूटकर भाग निकले. 24 नंवबर को पीड़ित ने घटना की जानकारी थाने में दी और रिपोर्ट दर्ज कराई.
जिस पर थाना सिटीकोतवाली में अप.क्र. 455/24 धारा 309 (4),332 (सी) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने जुट गई.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी में सवार तीन व्यक्ति संजय साहू उर्फ संजू, कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू, नितिन ध्रुव को पकड़ा. तीनों से पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म करना कबूल कर लिया और सुनीलम होटल में दो मोबाईल फोन की चोरी करना भी कबूल किया.
आरोपी संजय साहू उर्फ संजु से लुट की रकम 1200 रुपये, वारदात में इस्तेमाल एयर पिस्टल, स्कूटी और चोरी के दो नग मोबाईल फोन, आरोपी कृष्णा नायक से लुट का 1200 रुपये नगदी और आरोपी नितिन ध्रुव से लूट का 1200/- रुपये नगद रकम और एक नग बटंची चाकू जब्त किया गया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मुलाहिजा के लिए इन आरोपियों को अस्पताल ले जाते समय पुलिस वाहन रास्ते पर ही खराब हो गया. तो तीनों आरोपियों को शहर के मुख्य चौक पर पैदल मार्च कराते हुए कुछ दूरी तक गए तो आरोपियों को सभी लोग देखते रहे. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से नारे भी लगवाए. बाद में दूसरे वाहन से आरोपियों को ले जाया गया. गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी को पूर्व में जिलाबदर भी किया जा चुका है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरीक्षक राजेश मरई, उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि. महेंद्र साहू, बिरेंद्र बैस, प्रआर. दीपक साहू, डिलेश्वर कुजुर, आर. महेंद्र कोसरिया, सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रआर. लोकेश नेताम, आरक्षक कमल जोशी, कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर, फ़नेश साहू , विकाश द्विवेदी, आनंद कटाकवार, योगेश नाग,दीपक साहू, मनोज साहू, मुकेश मिश्रा, धीरज, योगेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
संजय साहू उर्फ संजू पिता जगदीश साहू 32 साल लाल बगीचा खम्हन बाड़ी सुभाष नगर धमतरी
कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू पिता नहार सिंह नायक 26 साल हटकेशर धमतरी
नितिन ध्रुव पिता पुरुषोत्तम ध्रुव 19 साल टिकरापारा चर्च के पीछे गली गली धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



