पति के पास मोबाइल पर भेज दी गर्लफ्रेंड की अश्लील तस्वीर, प्रेमिका के समझाने की कोशिश करने पर की प्रेमी ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज
Sent obscene picture of girlfriend to husband on mobile, boyfriend beat up girlfriend when she tried to convince him, FIR registered
बिलासपुर : प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीर उसके पति के पास मोबाइल पर भेज दी. इसकी जानकारी होने पर महिला अपने प्रेमी घर उसे समझाने गई थी. इससे नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की पिटाई कर दी. मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. कोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला रोजी मजदूरी करती है. उनका पति भी रोजी-मजदूरी करता है. महिला एक साल पहले राजमिस्त्री ओम नारायण साहू के साथ बिरकोना में काम पर जाती थी. इसी बीच दोनों एक दूसरे को चाहने लगे.
पति की गैरहाजिरी में दोनों महिला के घर पर भी मिलते थे. यहीं पर राजमिस्त्री उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था. इसी दौरान उसने अपने मोबाइल पर महिला की अश्लील तस्वीरें भी ले लिया था. इधर दोनों के संबंधों की भनक महिला के पति को लग गई. इसके बाद से महिला ने उससे दूरी बना ली. करीब चार महीने से उसने राजमिस्त्री से बातचीत बंद कर दी है. इससे नाराज होकर राजमिस्त्री ने उस पर मिलने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील तस्वीरों को प्रसारित करने की धमकी दी. इसका विरोध करने पर उसने महिला की अश्लील तस्वीरों को महिला के पति के मोबाइल पर भेज दिया.
इससे पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई महिला राजमिस्त्री के घर कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली समझाने के लिए गई थी. महिला ने उसकी पत्नी के सामने इस बारे में बात की. इस पर उसने महिला को घर जाने के लिए कह दिया। बाद में महिला अपने घर को चली आई. इससे पहले ही राजमिस्त्री उसके घर के सामने आ गया था. वहां उसने महिला की पिटाई कर दी. मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



