छत्तीसगढ़ में बरपा आसमानी कहर, आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल, हालत नाजुक
Sky wreaked havoc in Chhattisgarh, husband and wife working in the field died tragically due to lightning, three people injured, condition critical
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में निदाई-चलाई करने गए पति पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिन्हें उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ीपार में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें उप स्वास्थ केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान राधेश्याम दीवान उम्र 38 साल और उनकी पत्नी रत्ना बाई दीवान उम्र 36 साल के रुप में हुई है. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचननमा कर शव को पीएम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



