समुह की महिलाओं को लोन दिलाकर रकम को शेयर मार्केट में जमा कर दोगुनी रकम दिलाने का झांसा देकर धोखाधडी, प्रेरणा गिरफ्तार

Prerna arrested for cheating women of the group by promising them double the amount by getting them a loan and depositing the amount in the share market

समुह की महिलाओं को लोन दिलाकर रकम को शेयर मार्केट में जमा कर दोगुनी रकम दिलाने का झांसा देकर धोखाधडी, प्रेरणा गिरफ्तार

रायपुर : समूह की महिलाओं को लोन दिलाकर लोन की रकम को शेयर मार्केट में जमा कर दोगुनी रकम दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. यह मामला थाना आजाद चौक इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थीया ज्योति यादव निवासी घनश्याम मंदिर के पास हाण्डीपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ला के आरोपीया प्रेरणा शर्मा पति संपन्न शर्मा उम्र 49 साल निवासी ब्राहमणपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर के द्वारा समुह की कई महिलाओ को कई बैको में लोन दिलाकर लोन की रकम को खुद रखकर शेकर मार्केट मे लगाकर दोगुनी रकम दिलाने का झासा देकर प्रार्थीया से लोन की रकम 375000 रूपया और मोहल्ला के अन्य कई महिलाओ से इसी तरह लाखों रुपया की धोखाधड़ी  करने सबंधित रिपोर्ट पर अपराध क्र. 221/25 धारा 318(4) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान थाना आजाद चौक त्वरित कार्यावाही करते हुए आरोपीया प्रेरणा शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
प्रेरणा शर्मा पति संपन्न शर्मा उम्र 49 साल निवासी ब्राहमणपारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB