3 बच्चों की मां का बाड़ी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, चर्चाओं का बाजार गर्म, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
The body of a mother of 3 children was found in the garden, sensation spread in the area, discussions rife, murder or suicide? Police engaged in investigation
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर तहसील मुख्यालय से महज 8 किमी दूर झरियाबाहरा में तीन बच्चों की मां की शव बाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई. इस मामले की जानकारी मैनपुर पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना-स्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
महिला की शव मिलने से तरह -तरह की चर्चाएं चल रही हैं. महिला की हत्या या आत्महत्या इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. बहरहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर से 8 किमी दूर ग्राम झरियाबाहरा में श्रीमती उषाबाई यादव उम्र 29 साल का शव घर की बाड़ी में मिला है. उनके तीन बच्चे हैं. साथ ही महिला के पति अमृत यादव रोजमर्रा के काम में बाहर गया हुआ था और यह अमृत यादव के साथ लवमैरिज शादी किया था. बहरहाल मृतिका महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. इसके बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने बताया खबर के आधार पर पुलिस घटना स्थल झरियाबाहरा पहुंची. जहां उषाबाई पति अमृत यादव उम्र 29 साल का शव बाड़ी में पाया गया और चेहरे पर चोट के निशान भी हैं. पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



