छत्तीसगढ में स्मार्ट मीटर बना जनता का सिर दर्द, झोपड़ी में रहने वालों के आ रहे 1500 रुपये तक के बिल, लोगों को कांग्रेस सरकार की आ रही याद

Smart meters have become a headache for residents in Chhattisgarh, with hut dwellers receiving bills of up to ₹1,500, reminding people of the Congress government.

छत्तीसगढ में स्मार्ट मीटर बना जनता का सिर दर्द, झोपड़ी में रहने वालों के आ रहे 1500 रुपये तक के बिल, लोगों को कांग्रेस सरकार की आ रही याद

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. घोटालों के लिए बदनाम विद्युत वितरण कंपनी का स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है. वजह साफ है- यह मीटर दो से तीन गुना तक ज्यादा बिल उगल रहा है.
हालत यह है कि कोई इस मीटर को माला पहनाकर पूजा कर रहा है. तो कोई सरकार को कोस रहा है. कहीं लोग पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं. तो कहीं कांग्रेस शासनकाल की बिजली बिल हाफ योजना को याद करते हुए कहते हैं. भाजपा सरकार ने इसे बंद कर जनता की जेब ही नहीं, घर की जमा पूंजी तक साफ करनी शुरु कर दी है. झोपड़ी में रहने वालों के घर 1200-1500 रुपये तक के बिल आ रहे हैं. तो बंगलों में रहने वालों के लिए भी कोई हिसाब-किताब साफ नहीं है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दिन भर दूसरों के घरों में झाड़ू-बर्तन करने वाली महिलाओं के घर का बिल, उनके मालिक-मालकिन से भी ज्यादा आ रहा है.
लोग पूछ रहे हैं क्या बिजली विभाग के अफसरों के भ्रष्टाचार की भरपाई जनता से कराई जा रही है? कंपनी पर पहले से ही मीटर शिफ्टिंग और एरियल केबल बंच बदलने जैसे 300 करोड़ के घोटाले के आरोप लग चुके हैं.
लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है. उनका कहना है कि कांग्रेस के समय बिजली बिल हाफ हुआ करता था. लेकिन अब 100 यूनिट की नई स्कीम और स्मार्ट मीटर के चलते जेब पर डाका डाला जा रहा है. माहौल साफ है सरकार की कार्यप्रणाली से जनता नाराज है. अगर समय रहते कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया. तो यह नाराजगी जनआक्रोश में बदल सकती है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसका सीधा असर आने वाले मिशन 2028 पर भी देखने को मिल सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

धमतरी में बिल भरो, नहीं तो कटेगा कनेक्शन: बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

धमतरी : युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी के निर्देशों पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक बंजारे के नेतृत्व में बिजली आफिस पहुच कर बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन किया गया.
जिसमें मुख्य रुप से प्रमोद कुंजाम उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला धमतरी, भूषण साहू, भनेन्द्र ठाकुर,मीना बंजारे, हरीश साहू, नरेश पटेल, जीवन यादव, मोहम्मद फारुख खान, बीरबल नगारची, मिक्की गुप्ता, टुकेश्वरी साहू, निशा यादव, सतीष साहू, खेमराज साहू, लखेश्वर साहू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिल भरो, नहीं तो कटेगा कनेक्शन

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 'बिजली बिल जलाओ आंदोलन' किया गया. जिसके तहत जशपुर युवा कांग्रेस द्वारा बगीचा तहसील चौक से पदयात्रा कर बिजली ऑफिस के सामने बिजली बिल जला कर बढ़ते दरों का विरोध प्रदर्शन किया गया. आंदोलन के पश्चात बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा गया.
युवा कांग्रेस द्वारा माँग की गई कि जल्द ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें. बढ़ते हुए बिजली दरों से परेशान कई पंचायतों से आए ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया गया. बगीचा बिजली विभाग के अधिकारियों से लंबी चर्चा हुई. ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया. विभाग ने कई बिजली बिलों की जांच की और कहा कि बिजली बिल का भुगतान नहीं तो बिजली कनेक्शन नहीं.. ग्रामीणों ने बिल भुगतान में असमर्थता जताते हुए कहा कि शासन कनेक्शन ही काट दे.
आंदोलन में युकाँ प्रदेश उपाध्यक्ष और रायगढ़ लोकसभा प्रभारी मुजस्सम नज़र और जशपुर युकां जिला अध्यक्ष संजय पाठक की अगुवाई में, विशेष रूप उपस्थित पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि शर्मा, प्रदेश महासचिव व डीडीसी आशिका कुजूर, विधानसभा अध्यक्ष विवेकानंद दास महंत, ब्लॉक अध्यक्ष हेमानंद यादव व युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया। बगीचा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम बनवासी, डीडीसी मोनिका टोप्पो के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी युवा कांग्रेस के आंदोलन में शिरकत की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

लोरमी में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

मुंगेली : लोरमी में युवा कांग्रेस ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश भर में बिजली कटौती और डबल बिजली बिलों से आम जनता परेशान है. इसी को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर लोरमी विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव के नेतृत्व में मुंगेली चौक पर “बिजली चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम आयोजित किया गया.
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने नारे लगाए और बिजली बिल जलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया. उन्होंने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन सरप्लस होने के बावजूद जनता को महंगी बिजली क्यों दी जा रही है.
कार्यक्रम में नागेश गुप्ता, चक्रधर यादव, राकेश वैष्णव, राजा यादव, राजीव दुबे, हिमांशु जायसवाल, श्रवण सहित कई युवा नेता उपस्थित थे. युवा कांग्रेस ने कहा कि बिजली दरों को कम करने के लिए उनका विरोध जारी रहेगा. लोरमी से यह संदेश गया कि जनता अब महंगी बिजली और कटौती के खिलाफ सख्त है. और युवा कांग्रेस इसे लेकर लगातार आवाज उठा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

कोंडागांव में बिल जलाकर जताया विरोध

स्थानीय बिजली दफ्तर परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेसियों ने बिजली चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ बिजली कार्यालय पहुंच बिजली बिल की दरों मे हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध मे बिजली बिल जलाकर विरोध दर्ज कराया जमकर नारेबाजी किया गया.
युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीराम नेताम ने कहा जबसे भाजपा सरकार आई है बिजली बिल की दरों मे चार से 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है. जबकि हमारी सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ आया करता था. साय सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है. इसलिए जनता को परेशान किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है.
फिलहाल बिजली बिल जलाकर प्रदर्शन किया गया है बिजली बिल की दर नहीं घटाई गयी तो आने वाले समय मे जंगी प्रदर्शन किया जायेगा। बिजली बिल जलाओ कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, जिला महामंत्री बाबा खान, नंदू दीवान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सर्वेश सेठिया, विधानसभा उपाध्यक्ष द्वय प्रियांश चौहान, श्रीराम नेताम,विधानसभा महासचिव कल्पेश दीवान, प्रवीण मिश्रा, युवराज मरकाम, भूपेंद्र ध्रुव मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बलरामपुर में प्रदर्शन

बलरामपुर : युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी एवं बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने का विरोध प्रदर्शन जिला बलरामपुर के बिजली ऑफिस में बिजली बिल की कॉपी जलाकर किया गया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बलरामपुर बिजली ऑफिस का घेराव कर बिजली बिल की कॉपी जलाकर जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जिस प्रकार से बिजली बिल बढ़ाई गई है छत्तीसगढ़ की आम जनता को लुटा जा रहा है जिसका विरोध युवा कांग्रेस लगातार कर रही है और जब तक बिजली बिल कम नहीं होगा युवा कांग्रेस आगे भी इसका विरोध करते रहेगी. आम जनता की लड़ाई युवा कांग्रेस लगातार लड़ते रहेगी.
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत सदस्य समीर सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सिंह, कांग्रेसी नेता नन्हेलाल गुप्ता, छोटू विश्वास, समर बहादुर सिंह एन एस यू आई पूर्व जिला अध्यक्ष रुपेश यादव, युवा कांग्रेस नेता अमृत जायसवाल, दिनेश भगत, आशीष यादव, रुपेश गुप्ता, दीपक यादव, हबीबुल्ला ख़ान, जनपद पंचायत सदस्य अमीन साय, पिंटू यादव, लुकेश्वर यादव,ओसपाल यादव, उमेश यादव, शिव बालक, देव नारायण, जायद हसन, सबित अली, हेमंत यादव, आशुतोष कश्यप, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर में बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली बिलों को जलाकर किया प्रदर्शन

रायपुर : महंगी बिजली दरों और बढ़ते बिलों के विरोध में युवा कांग्रेस रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में कचहरी चौक स्थित बिजली कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रतीकात्मक रुप से बिजली बिल जलाए.
प्रदर्शन में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला प्रभारी आदिल अलम खैरानी, संगठन प्रभारी गुलजेब अहमद, प्रदेश महासचिव आस मोहम्मद, प्रदेश सचिव फहीम शेख, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगी बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t