डेस्कटॉप पब्लिशिंग में मुफ्त ट्रेनिंग का मौका, प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित, 60 पोस्ट पर भर्ती, 17 अक्टूबर लास्ट डेट

Opportunity for free training in desktop publishing, applications invited for vacant training officer posts, recruitment for 60 posts, last date 17 October

डेस्कटॉप पब्लिशिंग में मुफ्त ट्रेनिंग का मौका, प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित, 60 पोस्ट पर भर्ती, 17 अक्टूबर लास्ट डेट

ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए डेस्कटाॅप पब्लिशिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण

महासमुंद : बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए कम्प्यूटर में डेस्कटाॅप पब्लिशिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण 45 दिनों का रहेगा।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन करा सकते है. प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड को 2-2 छायाप्रति, अंकसूची न्यूनतम 12 वीं उत्तीर्ण एक छायाप्रति एवं पासपोट साईज की 5 फोटो शामिल है.
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी द्वारा बड़ौदा आरसेटी बरोण्डा बाजार में हाजिरत होकर या कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर 79997-00673, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाईल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाईल नम्बर 91310-65767 पर सम्पर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है. सम्पर्क करने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दंतेवाड़ा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक व्यवसाय स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेटिरियल असिस्टेंट हिन्दी में प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 में प्रशिक्षण कार्य पुर्ण कराने के लिए प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों के पर मेहमान प्रवक्ता के लिए वांछित योग्यता धारियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहें हैं.
योग्य आवेदक 25 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक स्वयं संस्था में हाजिर होकर या पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए आख़री तारीख को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन नोडल संस्था गीदम में जमा कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए जिले के एनआईसी की वेबसाइट देख सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

60 पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रेड 3 (अलिपिकीय) के तहत 10 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है.  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द vyapamcg.cgstate.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती निकाली गई है.

योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियाँ
पदों की संख्या: अमीन के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: 10+2 परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
मूल निवासी: आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षण: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
त्रुटि सुधार: आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि 18 से 20 अक्टूबर तक रहेगी।
परीक्षा तिथि: भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र: परीक्षा 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
वेतन: इस पद के लिए ₹22,400 से ₹71,200 तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) के आधार पर होगा.
परीक्षा का प्रकार: परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित होगी.

ग्रेड 3 के तहत 10 पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं।

पदों का विवरण और पात्रता
पदों के नाम: इसमें कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, प्रिंटर ऑपरेटर और जूनियर रीडर जैसे पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है।
अनुभव: पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
आयु सीमा: जूनियर रीडर के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।
अन्य पद: अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है।
अधिकतम आयु: सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन की अंतिम तिथि: इन पदों के लिए 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
परीक्षा तिथि: परीक्षा की संभावित तिथि 30 नवंबर 2025 है।
आवेदन शुल्क और चयन
सैलरी: अलग-अलग पदों के लिए वेतन ₹5200 से ₹20200 के बीच रहेगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹350, ओबीसी के लिए ₹250 है।
आरक्षित शुल्क: एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹200 निर्धारित है।
चयन: चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दाखिला और सरकारी नौकरियों में सभी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्रों को मिलेगी समान मान्यता

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर एनसीईआरटी को भारत के विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12वीं) प्रमाणपत्रों को समतुल्यता प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जिम्मेदारी छात्रों के उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश और केंद्र सरकार, राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के अधीन रोजगार के उद्देश्यों के लिए निभाई जाएगी.
शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छह सितंबर, 2025 को ई-गजट में अधिसूचना प्रकाशित की है. यह अधिसूचना 15 नवंबर 2021 की पूर्व अधिसूचना का स्थान लेगी. जिसमें भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) को यह दायित्व सौंपा गया था. एनसीईआरटी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्थापित राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन, आकलन, समीक्षा और विश्लेषण (परख) के माध्यम से इस दायित्व का निर्वहन करेगा.
नयी व्यवस्था के तहत, एनसीईआरटी राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र, प्रदर्शन मूल्यांकन, समग्र विकास के लिए ज्ञान का प्रदर्शन, आकलन, समीक्षा और विश्लेषण (परख) के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार स्थापित किया गया है। यह संस्थागत तंत्र यह सुनिश्चित करेगा कि समतुल्यता निर्धारण की प्रक्रिया मजबूत, शैक्षणिक रूप से सुसंगत और उच्चतम शैक्षिक मानकों के अनुरूप हो.
नयी प्रणाली केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संसद या राज्य विधानमंडल के अधिनियम, केंद्र सरकार या राज्य सरकारों के कार्यकारी आदेशों, या ऐसा करने के लिए अधिकृत संवैधानिक निकायों और मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा स्थापित निजी भारतीय स्कूल बोर्ड पर लागू होती है। अधिसूचना यह सुनिश्चित करती है कि एनसीईआरटी द्वारा प्रदान की गई समतुल्यता को स्वत: ही भारत में स्थित बोर्ड के बीच परस्पर समतुल्य माना जाएगा, जिससे सुचारु अंतर-विद्यालय शिक्षा बोर्ड स्थानांतरण की सुविधा होगी.
एनसीईआरटी द्वारा प्रदान की गई समतुल्यता पूरे भारत में मान्य होगी और यह सभी स्कूल बोर्ड के बीच स्वत: परस्पर समतुल्यता प्रदान करेगी, जिससे देशभर में छात्रों के लिए सभी स्कूल शिक्षा बोर्ड के बीच सहज स्थानांतरण सुनिश्चित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t