कपड़ा दुकान के मालिक के घर मिला युवक का शव, बेरहमी से चाकू से छलनी किया शरीर, इलाके में सनसनी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
The body of a young man was found in the home of a clothing store owner, brutally stabbed, causing a sensation in the area and even shocking the police.
सक्ती : प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. यहां आए दिन अलग-अलग इलाकों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सक्ती जिले से सामने आया है. जहां एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिकचंद्रपुर थाना क्षेत्र के गिरगिरा गांव में देर रात अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि युवक कपड़ा दुकान में काम करता था. उनका शव दुकान मालिक के घर पर मिला है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है. जांच में हत्या के पीछे के कारण साफ नहीं हो पाए हैं. पुलिस का कहना है कि यह वारदात किसी निजी रंजिश, आपसी विवाद या फिर लूट की नीयत से भी हो सकती है.
वारदात वाले इलाके में इस तरह की वारदात ने सभी को चौंका दिया है. लोग आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या किसी योजनाबद्ध तरीके से की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. दुकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पुलिस तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जांच टीम ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



