सरकारी स्कूल से 10 पेटी अवैध शराब और रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद, जांच में जुटी पुलिस, इधर अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त

Ten cases of illicit liquor and rectified spirits were recovered from a government school; police are investigating. A dozer (tractor) was seized while carrying out illegal excavation.

सरकारी स्कूल से 10 पेटी अवैध शराब और रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद, जांच में जुटी पुलिस, इधर अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त

मुंगेली : मुंगेली जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से मध्य प्रदेश निर्मित 10 पेटी अवैध शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट जब्त की गई है. इस मामले में मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी तलाश में आबकारी विभाग गहन जांच कर रहा है. विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सरगांव के बावली स्थित एक शासकीय प्राथमिक स्कूल में तस्करों ने मध्य प्रदेश से लाई गई शराब को मुंगेली में खपाने के लिए ठिकाना बना रखा था. यह पहली बार नहीं है जब जिले के स्कूलों से शराब का जखीरा बरामद हुआ है. इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.
इसी कड़ी में सोमवार को छुरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक अन्य बड़े मामले का खुलासा किया. पुलिस ने “महतारी एक्सप्रेस” एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल हो रहे एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रातादाद में अवैध शराब बरामद की। ग्राम पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान की गई इस कार्रवाई में एम्बुलेंस के रुप में चल रहे वाहन से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब की 16 पेटियां (कुल 138.240 लीटर) जब्त की गईं.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया है. जब्त की गई शराब और वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 6 लाख 53 हजार रुपये आंका गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन सेवा के लिए उपयोग होने वाले एम्बुलेंस जैसे वाहन का शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाना इस मामले को और भी गंभीर बनाता है. पुलिस इस बारे में आगे की जांच कर रही है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त

मुंगेली : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर राज्य में वन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इसी कड़ी में, वनमंडल मुंगेली अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में अवैध तरीके से रेत का उत्खनन करते हुए एक डोजर (ट्रैक्टर) को जब्त किया गया है.
वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली पुख्ता खबर के आधार पर चचेड़ी परिसर कक्ष क्रमांक 493 ग्राम झलरी मनियारी नदी में वन क्षेत्र के भीतर अवैध उत्खनन करते हुए यह डोजर (ट्रैक्टर) पकड़ा गया.
टीम ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित धाराओं के तहत वन मामला दर्ज किया. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वन भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था. जो वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है.
वनमंडलाधिकारी कुमार ने कहा कि जब्त किए गए वाहन के बारे में वन अपराध मामला दर्ज कर लिया गया है. और इसमें शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t