शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता नर्स की संदेहास्पद मौत, पेट में समस्या बताकर खुद को लगाया इंजेक्शन, छानबीन में जुटी पुलिस
Suspicious death of newly married nurse three months after marriage, she injected herself citing stomach problem, police investigating
धमतरी/कुरुद/राखी : धमतरी जिले में एक नर्स की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतिका रायपुर के एमएमआई अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी. घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी निवासी 28 साल कुसुमलता साहू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पेशे से नर्स कुसुमलता रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल में स्टाफ नर्स के रुप में कार्यरत थी. मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी निवासी नवविवाहिता कुसुमलता साहू उम्र 28 साल पत्नी दीपेश साहू को सोमवार अलसुबह बेहोशी की हालत में इलाज के लिए धमतरी के बठेना अस्पताल लाया गया. जहां उनकी मौत हो गई.
उन्होंने शादी के तीन महीने बाद अज्ञात कारणों से जहरीले इंजेक्शन का उपयोग खुद पर कर लिया. इंजेक्शन लगते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया. इंजेक्शन का असर इतना तेज था कि उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
मामले की खबर मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. नवविवाहिता होने की वजह से तहसीलदार ने शव की जांच की. वहीं जिला अस्पताल के तीन डाक्टरों की टीम में शामिल डा तेजस शाह, डा मेहताब अहमद और डा श्रुति खत्री ने पोस्टमार्टम किया. शव को पोस्टमॉर्टम के बाद 4 अगस्त दोपहर 2 बजे परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो पाएगा.
मृतका कुसुमलता साहू के पति दीपेश साहू ने पुलिस को बताया कि उनका मायका ग्राम मोतिमपुर मगरलोड है. तीन महीने पहले आठ मई को उनके साथ विवाह हुआ था. वह जल जीवन मिशन में काम करता है. उनकी पत्नी मृतका कुसुमलता रायपुर के एनएचएमएमआई अस्पताल में स्टाफ नर्स है. जो रायपुर में ही काम कर रही थी. 8-10 दिनों में राखी आती थी. तीन अगस्त को शाम कुरुद के बस स्टैंड पहुंची. जहां उसे लेने वह खुद और कुसुम के भाई टिकाराम दोनों लेने गए थे. कुसुम ने मेडिकल स्टोर से अपने लिए दवाईयां खरीदी. इसके बाद राखी घर आ गए. कुसुम के हाथ में कन्यूला लगा हुआ था. पूछने पर बताई कि पेट में समस्या है. इसलिए अस्पताल में लगाई थी. रात में सभी खाना खाने के कुछ देर के लिए गांव तरफ घूमने गए. वापस लौटा तो अपने हाथ से खुद से ही इंजेक्शन लगा रही थी. फिर वह लघुशंका के लिए गई. रात 12.15 बजे दोनों सो गए. सुबह 4.52 बजे नींद खुलने पर देखा पत्नी बेहोशी की हालत में थी. फौरन इलाज के लिए मसीही अस्पताल लाए. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मौत को लेकर स्वजन असमंजस में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



